Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन छुट्टियों में विदेश क्यों जाना..जब भारत में मौजूद है धरती का स्वर्ग

इन छुट्टियों में विदेश क्यों जाना..जब भारत में मौजूद है धरती का स्वर्ग

आज हम आपको बताने जा रहें है..कश्मीर की खूबसूरत जगह गुलमर्ग के बारे में। इस जगह की खूबसूरती देख आप समझ लेंगे आखिर कश्मीर को धरती का स्वर्ग क्यों कहा जाता है।

By Goldi

उत्तर भारत में गर्मी और छुट्टियों की शुरूआत हो चुकी है, ऐसे मे सभी घूमने के लिए ठंडी जगहों की तलाश करते है। जिसमे सबकी प्राथिमकता हिमाचल प्रदेश,या फिर कश्मीर की खूबसूरत वादियां शामिल होती हैं। लेकिन इन जगहों पर भी पर्यटक कुछ ही जगहों पर घूम कर वापस आ जाते हैं जैसे हिमाचल प्रदेश में मनाली,शिमला,कुल्लू और कश्मीर में सिर्फ श्रीनगर आदि।

कश्मीर और हिमाचल में इन सभी जगहों के अलवा और भी कई बेहद खूबसूरत हॉलिडे डेस्टिनेशन मौजूद है..जहां आपको भीड़ भी कम मिलेगी साथ ही आपकी छुट्टियाँ भी काफी मजेदार बीतेगी।

एडवेंचर्स हनीमून डेस्टिनेशन एडवेंचर्स हनीमून डेस्टिनेशन

जी हां इसी क्रम में आज हम आपको बताने जा रहें है..कश्मीर की खूबसूरत जगह गुलमर्ग के बारे में। इस जगह की खूबसूरती देख आप समझ लेंगे आखिर कश्मीर को धरती का स्वर्ग क्यों कहा जाता है। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन गुलमर्ग बेमिसाल है। प्राकृतिक नजारों से भरपूर गुलमर्ग में कहीं पहाड़ियों पर दूर तक जमी बर्फ तो कहीं धरती पर चादर की तरह फैले फूल मन को हर्षित कर जाते हैं।

दिल्ली वालो का परफेक्ट वीकेंड गेटवे दिल्ली वालो का परफेक्ट वीकेंड गेटवे

यह जगह सर्दियों में पर्यटकों से भरी रहती है,सर्दियों में आप यहां स्कीइंग आदि का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप दुनिया की सबसे ऊंची केबल कार का मजा लेना चाहते हैं तो गुलमर्ग पहुंच जाइये।

गुलमर्ग पहले "गौरीमर्ग" के नाम से जाना जाता था, जो भगवान शिव की पत्नी "गौरी" का नाम है। फिर कश्मीर के अंतिम राजा, राजा युसूफ शाह चक ने इस स्थान की खूबसूरती और शांत वारावरण में मग्न होकर इसका नाम गौरीमर्ग से गुलमर्ग रख दिया।

आइये जानते हैं धरती के स्वर्ग गुलमर्ग में आप कहां कहां घूम सकते हैं--

स्ट्रॉबेरी घाटी

स्ट्रॉबेरी घाटी

जिस तरह आप कश्मीर और हिमाचल की वादियों में ताजे ताजे सेब के पेड़ो को देखतें हैं उसी तरह गुलमर्ग में आप ताज़े ताज़े स्ट्रॉबेरी के भरपूर मज़े ले सकते हैं। इतना ही आप यहां इस खूबसूरत स्ट्रॉबेरी घाटी में घूम भी सकते हैं

गुलमर्ग बायोस्फियर रिज़र्व

गुलमर्ग बायोस्फियर रिज़र्व

गुलमर्ग बायोस्फियर रिज़र्व में टूरिस्ट वहां मौजूद खूबसूरत जानवरों को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। यहां आपको पक्षियों की भी विभिन्न प्रजातियाँ देखने को मिलेगीं।PC: Don Kelloway

अलपाथर झील

अलपाथर झील

चीड़ और देवदार के पेड़ों से घिरी यह झील अफरवात चोटी के नीचे स्थित है। इस खूबसूरत झील का पानी मध्‍य जून तक बर्फ की बना रहता है।
PC: Basharat Alam Shah

निंगली नल्‍लाह

निंगली नल्‍लाह

निंगली नल्लाह गुलमर्ग से 10 कि.मी दूर बहती एक सुंदर झील है, जिस में अफरात पहाड़ी की पिघलती बर्फ अलपाथर झील से होकर निंगली नल्लाह में बहती है। यह आगे झेलम में सौपर नदी संग समा जाती है। इस नदी का पानी बर्फ की तरह ठंडा होता है। इस नल्लाह के साथ साथ पहाड़ों पर छाई हरियाली, बागों में खिले फूल, बर्फ से ढक्की पहाड़ियां और देवदार के पेड, पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसकी इन खूबियों के कारण यह कुछ हद तक पिकनिक स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध है। PC: Basharat Alam Shah

बाबा रेशी की दरगाह

बाबा रेशी की दरगाह

यह दरगाह मुस्लमान संत और विद्वान् बाबा रेशी की है। वे 15 वी सदी में कश्मीर के राजा, राजा जेन-उल-अबिदिन के दरबार के विख्यात सदस्य थे। वे बहुत वफादार थे और 1480 में उनके निधन के बाद यह समाधि बनाई गई। यह दरगाह समुंदरी तट से 2133 मीटर ऊँची और गुलमर्ग से 5 कि.मी दूर है।इस दरगाह में दर्शन की अनुमति सुबह 9 से शाम 5 के बीच की है। यात्री यहाँ किसी स्लेज, फिल्ड चटस या घोड़े पर सवारी कर बाबा रेशी दरगाह आ सकते हैं।PC:Ankur P

गोल्फ कोर्स

गोल्फ कोर्स

यह गोल्फ कोर्स 18 होल कोर्स के साथ भारत का सबसे गोल्फ कोर्स है..इसका का निर्माण ब्रिटिश शासन दौरान 1904 में किया गया और 1922 में यहाँ पहला गोल्फ टूनोमेंट खेला गया।PC: Kreativeart

सैंट मैरी चर्च

सैंट मैरी चर्च

इस चर्च का निर्माण 20 वीं शताब्दी में हुआ था..यह गिरजाघर विक्टोरियन-शैली में बना हुआ है।इस चर्च से आप गुलमर्ग की खूबसूरत वादियों को निहार सकते हैं।PC: Rudolph.A.furtado

खिलनमर्ग

खिलनमर्ग

खिलनमर्ग गुलमर्ग के आंचल में बसी एक खूबसूरत घाटी है। यहां के हरे मैदानों में जंगली फूलों का सौंदर्य देखते ही बनता है। खिलनमर्ग से बर्फ से ढ़के हिमालय और कश्‍मीर घाटी का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है।
PC:Ankur P

महारानी मंदिर

महारानी मंदिर

महादेव और पार्वती के इस मंदिर का निर्माण सन 1915 में मोहिनी बाई सिसोदिया द्वारा किया था। मंदिर की खास बात यह है कि, इस मंदिर का पुजारी हिन्दू ना होकर बल्कि एक मुसलमान है।साथ ही यह मंदिर में कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का हिस्सा भी रह चुका है।
PC:Divya Gupta

पर्वत चोटी

पर्वत चोटी

यह चोटी समुद्री स्तर से 4200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है...यह गुलमर्ग की एक बेहद ही खूबसूरत जगह है...यह जगह पूरी साल बर्फ से ढकी रहती हैं..जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
PC: Muzaffar Bukhari

श्रीनगर

श्रीनगर

पर्यटक लौटते समय श्रीनगर को भी घूम सकते हैं, यहां पर्यटक डल झील में एक शिकारा का लुत्फ उठा सकते हैं साथ श्रीनगर नहर, हाउस बोट और मुगल गार्डन भी घूम सकते हैं।PC: Prateek

कब आयें

कब आयें

वैसे तो सैलानी साल के किसी भी मौसम में गुलमर्ग घूमने जा सकते हैं। पर गुलमर्ग की खूबसूरती देखने का सबसे बढिया समय मार्च और अक्टूबर के बीच है।PC:Gayatri Priyadarshini

कैसे पहुंचे गुलमर्ग

कैसे पहुंचे गुलमर्ग

वायु मार्ग
नज़दीकी हवाई अड्डा श्रीनगर (56 किलोमीटर) देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। दिल्‍ली से यहाँ के लिए नियमित उड़ानें हैं।

रेल मार्ग
गुलमर्ग से निकटतम रेलवे स्‍टेशन जम्‍मू है जहाँ देश के विभिन्‍न भागों से ट्रेनें चलती हैं। अब निकटतम रेलवे स्टेशन श्रीनगर है, जहां से पर्यटक देश के किसी भी हिस्से की ट्रेन को ले सकते हैं।

सड़क मार्ग
गुलमर्ग श्रीनगर से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। देश के अन्‍य भागों से श्रीनगर के लिए नियमित रूप से बसें चलती हैं।PC: wikimedia.org

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X