Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के शहरों के दिलचस्प निकनेम

भारत के शहरों के दिलचस्प निकनेम

भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगह हैं, जो अपनी खास पहचान के चलते पर्यटक उन जगहों को जानते हैं..जैसे आगरा..आगरा को हम सभी ताजमहल के कारण ताजनगरी के नाम से जानते हैं।

By Goldi

भारत एक बेहद ही खूबसूरत शहर है..यहां हर शहर की एक अलग कहानी है..जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां घूमने के लिए पहाड़ से लेकर समुंद्र,खूबसूरत महल,खूबसूरत घाटियाँ आदि मौजूद है..जिन्हें देखने सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी खिंचे चले आते हैं।

भारत की 5 मंत्रमुग्ध कर देने वाली फूलों की घाटियाँ!भारत की 5 मंत्रमुग्ध कर देने वाली फूलों की घाटियाँ!

भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगह हैं, जो अपनी खास पहचान के चलते पर्यटक उन जगहों को जानते हैं..जैसे आगरा..आगरा को हम सभी ताजमहल के कारण ताजनगरी के नाम से जानते हैं। इन खास बातों से ही शहरों के नाम भी मशहूर हो जाते हैं और उन्हें उनके नाम की जगह पर अलग तरह के उपनाम भी दिए जाते हैं। हमारे देश में भी लगभग हर शहर को उसके अलग-अलग नामों से जाना जाता है। बिना देरी किये स्लाइड्स पर डालिए एक नजर

आगरा

आगरा

सात अजूबों में से एक एक अजूबा यानी ताजमहल यूपी के शहर आगरा में स्थित है..जिसके चलते आगरा को ताजनगरी के नाम से भी जाता है। इसके अलावा यहां का पेठा बहुत मशहूर है और आगरा को पेठा नगरी के नाम से भी जाना जाता है।

मुंबई

मुंबई

सपनों की नगरिया मुम्बिया को गेटवे ऑफ इंडिया,सिटी ऑफ सैवन आइसलैंड जैसे नामों से भी जाना जाता है।

PC: wikimedia.org

अमृतसर

अमृतसर

सिखों का धाम अमृतसर को हम सभी स्वर्ण नगरी के नाम से जानते हैं। अमृतसर सतही सरन मंदिर के दर्शन करने करने सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी भी पहुंचते हैं..यह मंदिर पूरी सोने से मढ़ा हुआ है...इसी कारण इसे गोल्डन टेम्पल यानी स्वर्ण मंदिर कहा जाता है।

PC:Abhidny

शिलांग

शिलांग

यह बहुत खूबसूरत शहर है और इसके हर तरफ हरियाली इसे और भी खास बना देती है। कही जाता है कि इस शहर की खूबसूरती बिल्कुल स्कॉटलैंड से मिलती जुलती है। इस कारण इसे स्कॉटलैंड ऑफ ईस्ट भी कहा जाता है।

PC:Nori Syamsunder Rao

बेंगलुरु

बेंगलुरु

आज के समय युवा नौकरी के लिए बेंगलुरु की ओर रुख करते हैं..कारण यहां कई साडी आईटी कम्पनियां है..जिस कारण इस शहर को आईटी सिटी और आईटी कैपिटल ऑफ़ इंडिया भी कहा जाता है।

PC:Prateek Karandikar

लखनऊ

लखनऊ

शाही मेहमान नवाजी के लिए विख्यात लखनऊ में किसी जमाने में नवाब रहा करते थे...हालांकि अब नहीं लेकिन इस शहर में आज भी नवाबी अंदाज देखने को मिलता है..जिस कारण इसे नवाबों का शहर कहा जाता है।

PC:Prakhar Gupta

जयपुर

जयपुर

रॉयल सिटी जयपुर पिंक सिटी नाम से विख्यात है...बता दें इस शहर में सबसे ज्यादा इमारते गुलाबी रंग से रंगी हुई है..जिसे कारण इसे पिंक सिटी उपनाम दिया गया है। जयपुर राजस्थान की राजधानी भी है।

PC:Firoze Edassery

नागपुर

नागपुर

महाराष्ट्र का खूबसूरत शहर को ओरेंज सिटी के नाम से जानते हैं...क्यों कि इस जगह सन्तरो की काफी पैदावार होती है।

PC: VishalK

इलाहाबाद

इलाहाबाद

उत्तर प्रदेश का पावन शहर इलाहाबाद को सनम के नाम से भी जाना जाता है क्यों कि यहां तीन नदियों गंगा,यमुना और सरस्वती का संगम होता है।

PC: Ichattopadhyaya

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X