Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर चलिए चलें भारत की बेस्ट फोटोग्राफी यात्रा पर।

इस वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर चलिए चलें भारत की बेस्ट फोटोग्राफी यात्रा पर।

अपनी यात्रा को यादगार सफर बनाने के लिए हम कितनी ही कोशिशें करते हैं और अपने इस यादगार सफर में कई चीजों को अपने साथ जोड़ते हैं। जगहों से लेकर लोगों तक, वहां के खानों से लेकर उनकी संस्कृति तक। सारी चीजें हमारी यात्रा को यादगार और हमारे द्वारा लिए गए इनके फोटोग्राफ्स हमारी यात्रा को ज़िन्दगी भर के लिए जीवंत रखती हैं। किसी भी यादों को संजो कर रखने के लिए फोटोग्राफी ही सबसे ज़्यादा हमारी मदद करती है।

और जब बात आती है भारत में फोटोग्राफी यात्रा कि तो आप ही बताइये भारत से अच्छी जगह और क्या होगी यात्रा के लिए और नए नए अनुभवों को अपने साथ फोटोग्राफी के ज़रिये अपने पास हमेशा संजो कर रखने के लिए! विभिन्न संस्कृतियों, परम्पराओं, प्राकृतिक सौन्दर्यों, ऐतिहासिक स्थलों और कई सारी आकर्षक चीजों के साथ भारत फोटोग्राफी यात्रा के लिए एक आदर्श जगह है।

आप अपने फोटोग्राफर के नज़रिये से भारत की यात्रा को अपने पास हमेशा के लिए संजो कर रख सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप अपने भारत के फोटोग्राफी टूर में कहाँ कहाँ जाएँ जहाँ जाकर आपकी फोटोग्राफी कुशलता में भी सुधार होगी और आपको भारत को एक नए नज़रिये से देखने का भी अनुभव होगा।

पर्यावरणीय फोटोग्राफी टूर

पर्यावरणीय फोटोग्राफी टूर

फोटोग्राफी एक ऐसा ज़रिया है जिसके ज़रिये हम अपनी यादों को तो संजो कर रखते हैं ही साथ ही साथ लोगों तक अपने सन्देश और उनमें जागरूकता भी ला सकते हैं। पर्यावरणीय फोटोग्राफी इसी मकसद से इज़ाद किया गया है, जिससे हमारे पर्यावरण में होने वाली समस्याओं से लोगों को जागरूक रखा जा सके और इससे बचने का हल जल्द से जल्द निकल जा सके। देश के पूर्व में पश्चिम बंगाल से लेकर पश्चिम के गुजरात तक, उत्तर से लेकर दक्षिण तक आप किसी भी जगह की यात्रा कर पर्यावरणीय फोटोग्राफी से लोगों के बीच सन्देश पहुंचा सकते हैं।

Image Courtesy:Olof Senestam

पक्षी फोटोग्राफी टूर

पक्षी फोटोग्राफी टूर

पक्षियों को देखना किसे अच्छा नहीं लगता होगा? भारत के पक्षी फोटोग्राफी टूर में जा अपने पक्षी प्रेम को और बढ़ाइये और उनकी खूबसूरत जीवन यात्रा को अपनी यात्रा के साथ जोड़िये। भरतपुर पक्षी अभ्यारण्य से लेकर ताल चापर पक्षी अभ्यारण्य जैसे कई पक्षी अभ्यारण्य आपके इस शौक को पूरा करेंगे।

Image Courtesy:Emmett Tullos

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी टूर

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी टूर

यह फोटग्राफी टूर,फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए सबसे शानदार यात्रा होगी। खासकर की आप इस यात्रा में वन्य जीवन के माध्यम से भारतीय संस्कृति के सार को भी जान पाएंगे। वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी टूर के लिए रणथंबोर नेशनल पार्क, गिर नेशनल पार्क,बांदीपुर नेशनल पार्क,सुंदरवन नेशनल पार्क आदि जैसी जगहें सबसे बेस्ट होंगी।

Image Courtesy:JULIAN MASON

केव्स फोटोग्राफी टूर

केव्स फोटोग्राफी टूर

इतिहास के कई रहस्यमयी कहानियों और पहेलियों को सुलझाने के लिए गुफाओं की फोटोग्राफी टूर आपकी सबसे अच्छी और रहस्मयी यात्रा होगी। एल्लोरा अजंता से लेकर बोर्रा गुफा और डाकू गुफा तक की आपकी केव फोटोग्राफी यात्रा सबसे रहस्यमय यात्रा होगी।

Image Courtesy:m01229

तीर्थस्थलों की फोटोग्राफी यात्रा

तीर्थस्थलों की फोटोग्राफी यात्रा

भारत में तीरस्थलों की यात्रा न हो ऐसा तो हो ही नई सकता। भारत हर धर्म के तीर्थस्थलों से भरा पड़ा है। इन स्थलों में फोटोग्राफी टूर आपके फोटोग्राफी शौक को धार्मिक क्रियाओं से बखूबी जोड़ कर रखेगी। बनारस से लेकर हरिद्वार तक, कन्याकुमारी से लेकर अमरनाथ तक,आपकी यह यात्रा आपके फोटोग्राफी यात्रा को एक अलग पहचान दिलाएगी।

Image Courtesy:Ken Wieland

राजस्थान के किले और मरुथल की फोटोग्राफी यात्रा

राजस्थान के किले और मरुथल की फोटोग्राफी यात्रा

राजस्थान पर्यटन का सबसे प्रमुख केंद्र है।यहाँ की संस्कृति,उत्सवों,यहाँ के प्राचीन किलों,मरुस्थलों के अद्भुत नज़ारों को देखने पर्यटक दूर-दूर से आते हैं।राजस्थान के मेहरानगढ़ किले से लेकर जैसलमेर का रेत के टिब्बे,आदि जैसे यहाँ के अन्य स्थल आपकी फोटोग्राफी यात्रा के लिए सबसे शानदार जगह होंगे।

Image Courtesy:American Center Mumbai

आदिवासी जनजाति फोटोग्राफी टूर

आदिवासी जनजाति फोटोग्राफी टूर

भारत में हज़ारों संख्या से भी ज़्यादा आदिवासी जनजाति समुदाय और उनकी संस्कृति प्रचलित हैं। उनके रहन-सहन के अलग-अलग तरीके और वेशभूषाओं में विभिन्नताएं, भारत को विविधता वाला देश बनाती है। संथाली,मुंडा,गारो,जैन्तिया आदि कई सारी आदिवासी जनजातियों और उनकी संस्कृतियों को अपने कैमरे में कैद कर अपने फोटोग्राफी के शौक को पूरा करिये।

Image Courtesy: Tuhin Paul

प्राकृतिक दृश्य फोटोग्राफी टूर

प्राकृतिक दृश्य फोटोग्राफी टूर

भारत के कई क्षेत्र प्रकृति के गोद में पुरे तरीके से समाये हुए हैं. झरनों से लेकर पहाड़ों तक, नदियों से लेकर जंगलों तक के प्राकृतिक दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। इन्हीं प्राकृतिक दृश्यों को अपने कैमरे में कैद करने के लिए उत्तर पूर्वी राज्यों, लदाख, केरल जैसी जगहों की यात्रा आपकी फोटोग्राफी टूर की सबसे सफल यात्रा होगी।

Image Courtesy:Jana Salam

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X