Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »प्रकृति की खूबसूरती के अनेकों रंग देखें चेन्नई में

प्रकृति की खूबसूरती के अनेकों रंग देखें चेन्नई में

By Staff

चेन्नई का नाम आते ही समुद्र का खूबसूरत दृश्य आँखों में उभरने लगता है। चेन्नई की खूबसूरती को हर कोई जानता है और एक बार चेन्नई ज़रूर जाना चाहता है। तो चलिए हम आपको सैर करते हैं तमिलनाडु के खूबसूरत शहर चेन्नई की। यूँ तो चेन्नई अपनी ऐतिहासिक, संस्कृति, विशाल इमारतें और समुद्र के खूबसूरत नज़ारों के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
चेन्नई का मेरिना बीच पर्यटकों के बीच में खासा लोकप्रिय है। बीच के अलावा चेन्नई में बहुत कुछ ख़ास है जो दर्शनीय है। उनमे से कुछ यूँ है- मत्स्य पालन केन्द्र, अजायबघर और चिड़ियाघर, मद्रास विश्वविद्यालय, पिलेश्वर और पार्थसारथी का मंदिर, चेपॉक महल और सेंट जॉर्ज फोर्ट आदि।
मुफ्त कूपन्स: यात्रा की ओर से पाइए होटल बुकिंग पर 50% + 30% की छूट

सेंट जॉर्ज का किला

सेंट जॉर्ज का किला


चेन्नई के अन्य महत्वपूर्ण आकर्षणों में से एक है सेंट जॉर्ज फोर्ट जो कि 1640 में बनवाया गया था। सेंट जॉर्ज फोर्ट कभी ब्रिटिश शक्ति का गढ़ हुआ करता था। हालांकि आज के समय में इसमें विधान सभा, राज्य सचिवालय और विधान परिषद के अन्य दफ्तर हैं।
Image Courtesy:Wenkey27

मेरीना बीच

मेरीना बीच


मेरीना बीच दुनिया के सबसे बड़े बीचों में शामिल है। यहाँ की ठंडी ठंडी हवाएँ, चारों ओर बिखरा प्राकृतिक सौंदर्य और समुद्र की अठखेलियां करती लहरें पर्यटकों की एक पल भी नज़र झपकने नहीं देतीं। इस बीच के एक तरफ विशाल इमारतें हैं और दूसरी तरफ रेतीला तट।
Image Courtesy:KARTY JazZ

इलियटस बीच

इलियटस बीच


इलियटस बीच पिकनिक मानाने की एक उत्तम जगह है। जहाँ का शांत वातावरण मनमोह लेता है। यहाँ अक्सर पर्यटक लहरों के शोर को सुनने और अठखेलियां करती लहरों के साथ खेलने आते हैं।
Image Courtesy:KARTY JazZ

हार्टिकल्चर उधान

हार्टिकल्चर उधान

हार्टिकल्चर उधान तक़रीबन 22 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ एक बेहद खूबसूरत उधान है। जहाँ अनेक किस्मों के रंग-बिरंगे फूल और बड़े बड़े वृक्ष और इनमे से हवा के साथ बहती मन-भावन खुशबू पर्यटकों को दीवाना बना देती हैं।
Image Courtesy:Vinoth Chandar

कपालेश्वर मंदिर

कपालेश्वर मंदिर

कपालेश्वर मंदिर कलात्मक शैली का जीता जागता अद्भुत उदाहरण है जो कि द्रविड़ शैली का बना एक बेहद स्थापत्य कला का नमूना है। इस मंदिर का दरवाज़ा 37 मीटर है जो ख़ास करके देखने योग्य है।
Image Courtesy:Nagesh Jayaraman

सरकारी संग्राहलय

सरकारी संग्राहलय


यह संग्राहलय काफी पुराना है जो कि सरकारी संग्राहलय के नाम से जाना जाता है। इस संग्राहलय में ख़ास करके पांडव, चोल और पल्लव राजाओं की कलाकृतियां और उनसे जुडी सामग्रियाँ आप देख सकते हैं।
Image Courtesy:Jungpionier

प्लेनेटेरियम

प्लेनेटेरियम


इस प्लेनेटेरियम से आप आंतरिक्ष की घटनाएँ जैसे सूर्य, चन्द्रमा, अंतरिक्ष यान, तारों की स्थिति, सूर्य गृह, चन्द्र गृह आदि की गति देख सकते हैं। इस प्लेनेटेरियम को 1989 में बनाया गया था।
Image Courtesy:Googlesuresh

गिडी नेशनल पार्क

गिडी नेशनल पार्क


गिडी नेशनल पार्क में आप मगरमच्छ बैंक, सांप घर और मनोरंजन पार्क, बच्चों के खेलने के लिए पार्क आदि का लुफ्त उठा सकते हैं। यहाँ आप सियार, बंदर, हिरन बिल्ली और पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को भी देख सकते हैं।
Image Courtesy: GnanaskandanK

वल्लुवरकोट्टम

वल्लुवरकोट्टम


वल्लुवरकोट्टम एक रथ है। कहा जाता है की यहाँ तमिल के मशहूर कवि तिरुवल्लुवर की याद में एक भवन बनाया गया है जिसमे एक प्रतिमा है। यह रथ 33 मीटर लंबा है जिसपर इस प्रतिमा को विराजा गया है।
Image Courtesy:Panoshaf

चिड़ियाघर

चिड़ियाघर


चेन्नई का यह चिड़ियाघर 210 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। जो कि चेन्नई से 30 किलोमीटर दूर है जहाँ अन्ना प्राणी बहुतायत में पाये जाते हैं। यह चिड़ियाघर ख़ास कर के बच्चों के लिए लोकप्रिय है। यहाँ बच्चे बड़ा लुफ्त उठाते हैं।
Image Courtesy:Rasnaboy

लिटिल फाक

लिटिल फाक


लिटिल फाक एक बेहद सुन्दर पार्क है जो कि चेन्नई से 46 किलोमीटर दूर है। यहाँ रेलगाड़ी, इंद्रधनुषीय फव्वारे और एक बड़ा सा पियानो बच्चों को खासा आकर्षित करता है।
Image Courtesy: Balu Velachery

डैश एन स्पलैश

डैश एन स्पलैश


डैश एन स्पलैश एक जल पार्क है जो कि चेन्नई से तक़रीबन 25 किलोमीटर दूरी पर है। यहाँ का मुख्य आकर्षण है 12 से 35 फुट की ऊंचाई से फिसलकर पानी में गिरना। जिसका पर्यटक भरपूर आनंद लेते हैं।
Image Courtesy:Sonic Fitness Sports Photog

डिजी वर्ल्ड

डिजी वर्ल्ड

जैसा की नाम से ही व्यतीत होता है कि यह बच्चों को लुभाने का खासा खूबसूरत पिकनिक स्थल है। डिजी वर्ल्ड बच्चों के लिए एक उत्तम जगह है जहाँ वह जी भर के मनोरंजन कर सकते हैं। जहाँ बच्चे आकर घर वापस जाने के लिए नहीं कहते हैं। बच्चों के साथ साथ बड़े भी इसका लुफ्त उठा सकते हैं।
Image Courtesy: Sankarapandian

चोला मंडपम

चोला मंडपम


चोला मंडपम कलाकारों का एक गांव है जो कि अपनी अद्भुत कला और नक्काशियों के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। यहाँ के लोगों की कला देखकर दिल खुश हो जाता है। आप यहाँ आकर बहुत सी नक्काशियों को अपनी आँखों में कैद करना ना भूलेंगे।
Image Courtesy: Destination8infinity

वायु मार्ग द्वारा

वायु मार्ग द्वारा

चेन्नई जाने के लिए फ्लाइट की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें।
देश के करीब सभी प्रमुख शहरों से वायु उड़ाने उपलब्ध हैं। चेन्नई दक्षिण भारत के प्रवेशद्वार की भांति प्रतीत होता है, जिसमें अन्ना अन्तर्राष्ट्रीय टर्मिनल एवं कामराज अन्तर्देशीय टार्मिनल सहित चेन्नई अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत का तीसरा व्यस्ततम विमानक्षेत्र है। चेन्नई शहर दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, पूर्वी एशिया, मध्य पूर्व, यूरोप एवं उत्तरी अमरीका के प्रधान बिन्दुओं पर 30 से अधिक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय विमान सेवाओं से जुड़ा हुआ है। यह विमानक्षेत्र देश का दूसरा व्यस्ततम कार्गो टर्मिनस है। वर्तमान विमानक्षेत्र में अधिक आधुनिकीकरण और विस्तार कार्य प्रगति पर हैं।
Image Courtesy:Aps

रेल मार्ग द्वारा

रेल मार्ग द्वारा

बस एक क्लिक में जाने चेन्नई जाने वाली ट्रेनों का विवरण
चेन्नई देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। कुछ रेल सेवाओं का विवरण इस प्रकार है। आज रेलमार्गों और सड़कों का मुख्य जंक्शन होने के कारण यह नगर देश के विभिन्न शहरों से जुड़ा हुआ है। यह वायु मार्ग द्वारा बंगलोर, कोलकाता, मुम्बई, दिल्ली, हैदराबाद आदि देश के विभिन्न शहरों से जुड़ा हुआ है। चेन्नई देश के अन्य भागों से रेल द्वारा भी भली-भांति जुड़ा हुआ है। यहां से पाँच मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग शहर को मुंबई, कोलकाता, तिरुचिरापल्ली, तिरुवल्लुर, तिंडिवनम और पुदुचेरी को जोड़ते हैं।
Image Courtesy:PlaneMad

जाने कौन कौन सी ट्रेनें चेन्नई तक के सफर को आसान बना सकती हैं

जाने कौन कौन सी ट्रेनें चेन्नई तक के सफर को आसान बना सकती हैं

बस एक क्लिक में जाने चेन्नई जाने वाली ट्रेनों का विवरण
चेन्नई जाने के लिए कुछ ट्रेनों के बारे में कुछ यूँ है
दिल्ली से चेन्नई जाने वाली ट्रेनें- 26522 तमिलनाडु एक्सप्रेस, 2616 जी.टी.एक्सप्रेस, 2434 निजामुद्दीन-राजधानी (3,5)।
मुंबई से चेन्नई जाने वाली ट्रेनें- 1063 दादरा एक्सप्रेस, 6011 मुंबई-चेन्नई एक्सप्रेस।
कोलकाता से चेन्नई जाने वाली ट्रेनें- 2841 कोरमंडल एक्सप्रेस, 6003 चेन्नई मेल।
वाराणसी से चेन्नई जाने वाली ट्रेन- 6040 गंगा-कावेरी एक्सप्रेस।
पटना से चेन्नई जाने वाली ट्रेन- 6044 पटना-चेन्नई एक्सप्रेस।
बैंगलोर से चेन्नई जाने वाली ट्रेनें- 6008 बैंगलोर मेल, 2608 लालबाग एक्सप्रेस, 2640 वृन्दावन एक्सप्रेस, 2008 शताब्दी एक्सप्रेस।
हैदराबाद से चेन्नई जाने वाली ट्रेन- 2760 चारमीनार एक्सप्रेस आदि।
Image Courtesy:Sankarapandian

सड़क मार्ग द्वारा

सड़क मार्ग द्वारा

चेन्नई सड़क मार्ग द्वारा भारत के सभी बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। यहाँ के लिए दक्षिण भारत के सभी प्रमुख नगरों से सीधी बस सेवायें उपलब्ध हैं। शहर में लोक यातायात हेतु बस, रेल, ऑटोरिक्शा आदि सर्वसुलभ यातायात हैं। चेन्नई उपनगरीय रेलवे नेटवर्क भारत में सबसे पुराना है। इसमें चार ब्रॉड गेज रेल क्षेत्र हैं जो शहर में दो स्थानों चेन्नई सेंट्रल और चेन्नई बीच रेलवे स्टेशन पर मिलते हैं। अगर आप चेन्नई सड़क मार्ग द्वारा जाने की सोच रहे हैं तो क्लिक करें और जाने चेन्नई के सारे रूट्स-
इन टर्मिनल से शहर में निम्न सेक्टरों के लिए नियमित सेवाएं उपलब्ध हैं-
चेन्नई सेंट्रल/चेन्नई बीच - अरक्कोणम - तिरुट्टनी (चेन्नई उपनगरीय रेलवे - पश्चिम लाइन)
चेन्नई सेंट्रल/ चेन्नई बीच - गुम्मिडीपूंडी - सुलुरपेट (चेन्नई उपनगरीय रेलवे)
चेन्नई बीच - तांबरम - चेंगलपट्टू - तिरुमलैपुर (कांचीपुरम) (चेन्नई उपनगरीय रेलवे - दक्षिण लाइन) चौथा सेक्टर भूमि से उच्च स्तर पर है और चेन्नई बीच को वेलाचेरी से जोड़ता है और शेष जाल से भी जुड़ा हुआ है।
Image Courtesy:Nagesh Kamath

चेन्नई में कहाँ ठहरें

चेन्नई में कहाँ ठहरें

चेन्नई में अगर आप जाने की सोच रहे हैं तो हम आपको बताते हैं की आप चेन्नई जाकर आसानी से कहाँ रुक सकते हैं। होटल्स की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें और बनायें अपनी छुट्टियों को आनंदमय।
कुछ होटल्स का विवरण इस तरह है जहाँ आप ठहर सकते हैं-
उत्तम श्रेणी के होटल- ट्राइडेंट (1/24,जी.एम.टी. रोड), एम्बेस्डर पल्लवा (53,पैनथीयन रोड)।
मध्यम श्रेणी के होटल- हिमालय (54,ट्रिप्लीकेन हाई रोड), बीज (850,पी.एच.रोड)।
साधारण श्रेणी के होटल- हरिपौन (51,A अन्नासलाय), टूरिस्ट होम (21,गांधी इर्विन रोड)।
Image Courtesy:vishwaant avk

चेन्नई कब जाएँ

चेन्नई कब जाएँ

चेन्नई घूमने के लिए अक्टूबर से फरवरी तक का मौसम भ्रमण की दृष्टि से ठीक है। अक्टूबर से फरवरी के बीच चेन्नई घूमना सबसे अच्छा माना जाता है। इसे समय यहां का मौसम काफी खुशनुमा रहता है। चमकते सूरज में ज्यादा गर्मी नहीं होती है और आद्र्रता सबसे निचले स्तर पर होती है। हालांकि इस मौसम में रात के समय थोड़ी ठंड भी पड़ती है।
Image Courtesy:Thangaraj Kumaravel

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X