Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोडैकनाल, तमिलनाडु का बेहद खूबसूरत आकर्षण हिल स्टेशन

कोडैकनाल, तमिलनाडु का बेहद खूबसूरत आकर्षण हिल स्टेशन

By Khushnuma

'वादियां मेरा दामन रास्ते मेरी बाहें' जी हाँ दोस्तों एक बार आकर तो देखिये तमिलनाडु के इस खूबसूरत रोमांटिक हिल स्टेशन कोडैकनाल में यकीनन आप भी यह गाना गुनगुनाये बिना रह नहीं पाएंगे। इसी लिए तो कोडैकनाल को खूबसूरती का जीता जागता उदाहरण माना जाता है। इसे लोग 'कोडै' के नाम से भी पुकारते हैं। यहाँ की मनमोहक हरियाली, चोटियों से नीचे उड़ते नीले बादल और बल खाती पंगडंडिया यहाँ आये पर्यटकों को दीवाना सा बना देते हैं।
अगर आप भी दक्षिण भारत के इस खूबसूरत पहाड़ी पर्यटन पर आना चाहते हैं तो ज़रा दिल थाम के आइयेगा क्यूंकि यहाँ जो आया वो वापस जाने का नाम नहीं लेता। यह खूबसूरत हिल स्टेशन घने जंगलों के बीच में है जहाँ तक नज़र उठाओ वहां तक हरियाली के मनमोहक दृश्य ही दिखाई देते हैं।
कोडैकनाल के बारे में अधिक जानकारी के लिए पढ़ें: कोडैकनाल-जंगल के कोने में सौंदर्य

कोडैकनाल झील

कोडैकनाल झील

यह खूबसूरत सीतारानुमा झील पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यह तकरीबन 24 हेक्टेयर में फैली हुई है। यहाँ आप बोटिंग का भरपूर आनंद उठाने के साथ साथ घुड़सवारी का भी लुफ्त उठा सकते हैं। यहाँ की दिलकश वादियों में आप आराम भी कर सकते हैं।
Image Courtesy:Magnus Manske

कोकर्स वाक

कोकर्स वाक

यह कोकर्स वाक इतनी खूबसूरत है कि यहाँ आये पर्यटक इसकी ऊंचाई पर पहुंचकर इसकी ढलान के सौंदर्य को ऊपर से निहारते हैं। वाकई इसकी खूबसूरती को देखने का जो मज़ा ऊपर से है वो शायद ही कहीं हो।
Image Courtesy:Ishfaq Shams

पिलर रॉक्स

पिलर रॉक्स

122 मीटर ऊँची इस पहाड़ी को 'पिलर रॉक्स' कहा जाता है। इस पहाड़ी में कई गुफाएं हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं यह पिकनिक मनाने के लिए बेहतरीन स्थल है। इस पहाड़ी की ऊंचाई से गुफाओं से गुज़रते हुए नीचे उतरना किसी रोमांचक से कम नहीं है।
Image Courtesy:Dhanil K

खगोलिकी केंद्र

खगोलिकी केंद्र

खगोलिकी केंद्र वेधशाला पूरे देश की अपने किस्म की अनोखी व अकेली वेधशाला है। जिसे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रहती है। जहाँ कई कई मीलों दूरी को तय करके पर्यटक पहुँचते हैं।
Image Courtesy:Magnus Manske

कुरिंजी अंदावर मंदिर

कुरिंजी अंदावर मंदिर

कुरिंजी अंदावर मंदिर भगवान मुरुगन को समर्पित है। यह मंदिर कोडैकनाल के आकर्षणों में शामिल है। यहाँ आप आकर मंदिर के दर्शन के साथ साथ इसके आस-पास के खूबसूरत नज़ारों को अपनी आँखों में कैद किये बिना नहीं रह पाएंगे।
Image Courtesy:Magnus Manske

डॉक्टर्स डिलाइट

डॉक्टर्स डिलाइट

डॉक्टर्स डिलाइट पिलर रॉक्स से तक़रीबन 3 किलोमीटर की दूरी पर होगा जो की एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह कोडैकनाल की मनमोहक घाटियों से घिरा हुआ है। यहाँ आकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो उठते हैं।
Image Courtesy:Wuselig

पेनुमल पीक

पेनुमल पीक

इस झील का खूबसूरत नज़ारा इस चोटी से देख सकते हैं। यहाँ का मौसम जब साफ़ हो कोहरा छठा हुआ हो तब पर्यटक यहाँ का खूबसूरत नज़ारा देख वाह वाह कहना नहीं भूलते। यह झील कोडैकनाल से महज़ 20 किलोमीटर की दूरी पर होगी। आप यहाँ आकर प्रकृति के दृश्यों का लुफ्त उठा सकते हैं।
Image Courtesy:Fabian8

सिल्वर कैसकेड

सिल्वर कैसकेड

यह झरना जब ऊपर से नीचे गिरता है तब ऐसा प्रतीत होता है जैसे आसमान से चांदी बरस रही हो। यहाँ का पानी एक दम चांदी की भांति लगता है। पर्यटक इस झरने के नीचे पानी से खेलते नज़र आएंगे। कभी वो फुहारों से अठखेलियां करते हैं तो कभी झरने के नीचे पानी को अपनी मुट्ठी में सामना चाहते हैं।
Image Courtesy:Ishfaq Shams

ग्रीन वैली व्यू

ग्रीन वैली व्यू

अगर आप कोडैकनाल सैर के लिए आ रहे हैं तो ग्रीन वैली व्यू आना मत भूलियेगा क्यूंकि यहाँ पास में ही वैगाह बाँध है जहाँ के खूबसूरत नज़ारे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। यह बस कोडैकनाल झील से 5 किलोमीटर की दूरी पर होगा परन्तु यहाँ आकर आपकी सारी थकान ख़त्म हो जाएगी।
Image Courtesy:vinod kannery

बेरीजाम झील

बेरीजाम झील

कोडैकनाल से लगभग 24 किलोमीटर की दूरी पर होगी बेरीजाम झील। जिसे देख आप इसकी दूरी को भी भूल जाएंगे। कोडैकनाल आकर आप यहाँ अवश्य आएं क्यूंकि यह पिकनिक मनाने की उत्तम जगह है। जहाँ आप अपनों के साथ खूब सारा समय बिता सकते हैं।
Image Courtesy:Santhosh Janardhanan

टेलीस्कोप हाउस

टेलीस्कोप हाउस

पर्यटक यहाँ आकर कोडैकनाल के खूबसूरत दिलकश नज़ारों को दूरबीन की सहायता से देखते हैं। दूरबीन से कोडैकनाल के मनमोहक दृश्य आँखों के एक दम समीप नज़र आते हैं। यहाँ कोडैकनाल के बेहतरीन नज़रों को देखा जा सकता है।
Image Courtesy:Rsrikanth05

शेनबागुनर

शेनबागुनर

शेनबागुनर एक जैव संग्राहलय है। इसे सेक्रेडहार्ट कॉलेज द्वारा बनवाया गया है। यहाँ आकर आप आर्किड्स की 300 से भी अधिक किस्मों को देख सकते हैं। साथ ही यहाँ आप 'ग्लाइडर्स' का लुफ्त भी उठा सकते हैं। जहाँ से ऊंचाइयों पर उड़ने का अपना अलग ही आनदं है।
Image Courtesy:Thangaraj Kumaravel

वायु मार्ग द्वार

वायु मार्ग द्वार

अगर आप कोडैकनाल वायु मार्ग द्वारा जाना चाहते तो फ्लाइट की अधिक जानकारी जाने के लिए बस एक क्लिक करें और कुछ ही सेकंड्स में पाएं अधिक जानकारी। वायु मार्ग देवर कोडैकनाल आने के लिए आपको मदुरै या कोयम्बटूर उतरना पड़ेगा। इससे आगे का सफर बस या टैक्सी द्वारा तय करना पड़ता है। मदुरै हवाई अड्डा कोडैकनाल से निकटतम हवाई अड्डा है और हिल स्टेशन से 120 किलोमीटर दूर है। हवाई अड्डे के कोयंबटूर और चेन्नई से जुड़ा है। निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चेन्‍नई हवाई अड्डा है जो देश और दुनिया के बाकी शहरों से जुड़ा हुआ है।
Image Courtesy:Thangaraj Kumaravel

रेल मार्ग द्वारा

रेल मार्ग द्वारा

ट्रेन की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
कोडै सड़क निकटतम रेल स्‍टेशन है जो कोडैकनाल से 80 किलोमीटर दूर है। हालांकि, सबसे पास का प्रमुख रेलवे स्‍टेशन कोयंबटूर जंक्‍शन है, जो दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बंगलौर और अन्य शहरों से जुड़ा हुआ है।
Image Courtesy:Surajram Kumaravel

सड़क मार्ग द्वारा, कोडैकनाल

सड़क मार्ग द्वारा, कोडैकनाल

कोडैकनाल अगर आप सड़क मार्ग द्वारा जाना चाहते हैं तो बस एक क्लिक करें और पाएं अधिक जानकारी कोडैकनाल देश के प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। यहाँ के लिए चेन्नई, बंगलौर आदि से रात्रि बस लेना ही उचित रहता है। मदुरै, कोयम्बटूर, बेंगलुरू, त्रिची और चेन्नई के लिए नियमित बस सेवाएं हैं। बस शहर की यात्रा करने के लिए एक सस्ता और सहज साधन है।
Image Courtesy:Marcus334

कोडैकनाल में कहाँ ठहरें

कोडैकनाल में कहाँ ठहरें

अगर आप यह सोच रहे हैं की कोडैकनाल पहुंचकर कहाँ ठहरें तो बस एक क्लिक करें होटलों के बारे में बस कुछ ही सेकेंड्स में पाएं अधिक जानकारी
Image Courtesy:Darshan Simha

कोडैकनाल कब जाएँ

कोडैकनाल कब जाएँ

कोडैकनाल कब जाएँ किस मौसम में जाएँ इसकी अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें
वैसे तो यहाँ साल में कभी भी आया जा सकता है, फिर भी अप्रैल से जून तक और सितंबर से अक्टूबर तक का मौसम यहाँ भ्रमण करने के लिए सबसे अच्छा है। जगह की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा मौसम अप्रैल से जून और सितंबर से अक्टूबर के बीच होता है। जून से अगस्त के बीच का समय भी अच्छा है क्‍योंकि तब मॉनसून इस जगह को मनोरम बना देता है। इस जगह की यात्रा वर्ष के सभी महीनों के दौरान की जा सकती है।
Image Courtesy:Marcus334

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X