Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रामेश्वरम की एक खूबसूरत शैर पर चलते हैं

रामेश्वरम की एक खूबसूरत शैर पर चलते हैं

By Rupam

यह एक ऐसी जगह है जहां हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी मिलती है। कहां जाता है कि यह वह जगह है जहां भगवान राम दुष्ट दानव रावण का वद्ध करके लौटे थे, लेकिन वो भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे और जन्म से ब्राह्मण थे। यहाँ हर साल हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी आस्थाओं में लिपटी भगवान के प्रति प्रेम को दर्शाने आते हैं। रामेश्वरम तमिलनाडु का एक आकर्षक शहर चेन्नई से तक़रीबन 592 किलोमीटर की दूरी पर है। रामेश्वरम एक खूबसूरत दर्शनीय जगह है और बहुत प्रसिद्ध तीर्थ स्थान भी।

कोदंडाराम स्वामी मंदिर
कहा जाता है कि इसी स्थान पर भगवान राम से विभीषण मिले थे इसीलिए इसी जगह पर यह कोदंडाराम स्वामी मंदिर स्थापित है। यह धनुष्कोटि से तक़रीबन 8 किलोमीटर की दूरी पर होगा जो कि दर्शनीय है।

temple

Photo Courtesy: Ryan

कोरल रीफ

कोरल रीफ कुदरत के करिश्मों में से एक है यह बेहद खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य वाला स्थल है। यहाँ दूर दूर तक फैली सुनहरी रेत और उसपर नारियल के ऊँचे ऊँचे वृक्ष इसकी खूबसूरती को और भी खूबसूरत बना देते हैं। कोरल रीफ में अधिकतर पर्यटक मछली पकड़ने के चाह में भी आते हैं।

koram

Photo Courtesy: Drajay1976

धनुषकोटि
धनुषकोटि समुद्रतट पर स्थित एक दर्शिये स्थल है यहाँ भगवान राम, लक्ष्मण, विभीषण और हनुमान की मूर्तियां विराजमान हैं। धनुषकोटी रामेश्वरम से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

dhanushkoti

Photo Courtesy: Nataraja

गंधाधन परवतम
गंधाधन पर्वतम् रामेश्वरम का ऊंचा स्थल तो है ही साथ ही यह रामेश्वरम मंदिर से लगभग 4 किलोमीटर दूर है। यहाँ से आप पूरे समुद्र द्वीप का अद्भुत आकर्षण नज़ारा देख सकते हैं।

gandhadhan

Photo Courtesy: Nsmohan

सीता कुण्ड
कहा जाता है कीं अगर सीता कुण्ड में जो स्नान करे उसके सारे पाप धुल जाते हैं। यूँ तो रामेश्वरम में बहुत से ऐसे कुण्ड हैं जिनकी अपनी व्याख्या और अपना मत व आस्था है। उनमे से सीता कुण्ड भी एक है जो की दर्शनीय है।

sita kund

Photo Courtesy: Magnus Manske

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X