Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल वालों का शहर दिल्ली

दिल वालों का शहर दिल्ली

By Khushnuma

भारत का दिल दिल्ली न सिर्फ राजधानी होने की वजह से मशहूर है बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी लोगों के दिल में बसी हुई है। यह शहर प्रत्येक देशी-विदेशी नागरिकों को अपने दिल में बसाता है। तभी तो इसे भारत का दिल कहा जाता है। 26 जनवरी को बनायें अपनी ज़िन्दगी की यादगार तारीख। जी हाँ देशभक्ति के रंग में रंगने के साथ साथ लुफ्त उठायें दिल्ली के खूबसूरत दर्शनीय स्थलों का, जो अपने आप में इतिहास की कहानी बयाँ करते हैं। 15 अगस्त हो या 26 जनवरी इन ऐतिहासिक तारीखों में लाल किला और इंडिया गेट एक नई-नवेली दुल्हन की भांति नज़र आता है, जिनमे आकर्षण दृश्य वाली परेड चार चाँद लगा देती है।

यहाँ का वातावरण देख दिल भारत-माता की भक्ति में लीन हो जाता है। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होता है। लगभग 3 घंटे के इस कार्यक्रम में आप परेड, तिरंगा सलामी, प्रत्येक राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रत्येक संस्कृति की झाँकियाँ, वायुयान द्वारा आसमान में खूबसूरत दृश्य और इस बार के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा जोड़ा गया कार्यक्रम महिला सशक्ति करण मुख्य रूप से दर्शनीय है। रिपब्लिक डे वीकेंड पर दिल्ली के उन तमाम स्थलों को अपनी यादों में कैद करें जिनसे दिल्ली ओर भी ज़्यादा खूबसूरत नज़र आती है।
पढ़ें:दिल्ली - बस इश्क मोहब्बत और प्यार...

दिल्ली

दिल्ली

भारत का दिल दिल्ली अपने ऐतिहासिक पर्यटन के लिए विश्व भर में मशहूर तो है ही साथ ही इसी शहर में सब देशों के दूतावास तथा हाई कमिश्नरों के कार्यालय भी हैं। दिल्ली को मुग़ल शासकों ने बसाया था। भारत के स्वर्णिम इतिहास को समेटे महानगर दिल्ली हमेशा से ही देशी-विदेशी पर्यटकों को लुभाता रहा है।

Image Courtesy:Shashwat Nagpal

लाल किला

लाल किला

लाल किला अपनी कलात्मक शैली, सौंदर्य और स्थापत्य कला का अनोखा जीता जगता उदाहरण है। इसे मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने बनवाया था। 2 किलोमीटर के क्षेत्र में फैले इस किले में मोती मस्जिद, दीवान-ऐ-आम, दीवान-ऐ-ख़ास, शाही स्नान गृह और रंगमहल आदि मुख्य आकर्षण हैं।

Image Courtesy:Arian Zwegers

जुमा मस्जिद

जुमा मस्जिद

दिल्ली के मुख्य आकर्षण में से एक है जामा मस्जिद जो ऐतिहासिक कलात्मक शैली का जीता जागता उदाहरण है। इस मस्जिद को शाहजहाँ ने बनवाया था। यह मस्जिद मुगलकाल की बेहद खूबसूरत कलात्मक शैली वाली है।

Image Courtesy:Arian Zwegers

पुराना किला

पुराना किला

पुराना किला ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। इस किले को शेरशाह सूरी ने बनवाया था। यह किला 2 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। इस किले के पीछे एक झील भी है जिसमे बोटिंग की व्यवस्था भी है। इसका आप आंनद उठा सकते हैं।

Image Courtesy:Varun Shiv Kapur

निजामुद्दीन का मक़बरा

निजामुद्दीन का मक़बरा

निजामुद्दीन का मक़बरा दिल्ली के मुख्य आकर्षकों में से एक है। इसे मुहम्मद तुगलक ने बनवाया था। इस मकबरे में शाहजहाँ की बेटी जहाँआरा की कब्र है। यहाँ हर साल उर्स होता है।

Image Courtesy:Ekabhishek

हुमायूँ का मक़बरा

हुमायूँ का मक़बरा

हुमायूँ का मक़बरा बादशाह अकबर की माँ बेगम हमीदा ने बनवाया था। इस मकबरे में हुमांयू की पत्नी दारा शिकोह और फारूक शायर व आलमगीर दुितीय की कब्रें हैं।

Image Courtesy:Arian Zwegers

सफदरजंग का मक़बरा

सफदरजंग का मक़बरा


सफदरगंज मकबरे में सफदरगंज की कब्र है जो अवध का दूसरा नवाब था। इस मकबरे की कलात्मक शैली देखने योग्य है।

Image Courtesy:Ronit Bhattacharjee

फ़िरोज़शाह कोटला

फ़िरोज़शाह कोटला

फ़िरोज़शाह कोटला को फ़िरोज़शाह ने बनवाया था। इसे कोटला में अशोक का स्तंभ भी है 36 फुट 8 इंच लंबा है। इसके चारों और 30 फुट चौड़ी दीवार है।

Image Courtesy:Vu2sga

क़ुतुब मीनार

क़ुतुब मीनार


कुतुबमीनार कुतुबुद्दीन ऐबक ने बनवाई थी यह दिल्ली के मुख्य आकर्षणों में से एक है। कुतुबुद्दीन ने इस 5 मंज़िला इमारत का निर्माण नक्षत्रों के अध्यन के लिए करवाया था। यहीं पर राजा चन्द्र ने एक लौह स्तंभ भी बनवाया है थोड़ी सी भी जंग नहीं लगी है।

Image Courtesy:TANAKA Juuyoh

जंतर-मंतर

जंतर-मंतर

जंतर-मंतर को जयपुर के राजा सवाई जयसिंह ने बनवाया था। यह नक्षत्रों व ग्रहों के अध्यन के लिए महत्त्व है। यह दिल्ली के दर्शनीय स्थलों में से एक है।

Image Courtesy:Dinesh Bareja

इंडिया गेट

इंडिया गेट


इण्डिया गेट दिूतीय विश्वयुध्द में शाहिद हुए भारतीय सैनिकों की याद में बनवाया गया था। 42 मीटर ऊंचा यह गेट विश्व भर में प्रसिद्ध है। इसमें शहीदों के नाम भी लिखे हुए हैं। इस गेट पर 24 घंटे अमर जवान ज्योति जलती रहती है।

Image Courtesy:Lord of the Wings

बिड़ला मंदिर

बिड़ला मंदिर


दिल्ली के दर्शनीय स्थलों में से एक बिड़ला मंदिर लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर को उधोगपति बिड़ला ने बनवाया था।

Image Courtesy:Shmunmun

तुगलकाबाद का किला

तुगलकाबाद का किला

तुगलकाबाद का किला गयासुद्दीन तुगलक ने बनवाया था। इस किले में 13 दरवाज़े, 7 तालाब और 1 कुआं जो 80 फुट गहरा है।

Image Courtesy:Siddhartha Kundu

काली मंदिर (कालकाजी मंदिर)

काली मंदिर (कालकाजी मंदिर)


कालकाजी मंदिर दिल्ली के प्राचीन मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में माता काली माँ की मूर्ति दर्शनीय है।

Image Courtesy:Kalkama

लोटस टेम्पल

लोटस टेम्पल


लोटस टेम्पल कमल की आकृति का बना हुआ है इसलिए इसका नाम लोटस टेम्पल रखा गया है। इस मंदिर को बहाई मंदिर भी कहा जाता है।

Image Courtesy:Arian Zwegers

योगमाया का मंदिर

योगमाया का मंदिर

योगमाया का मंदिर को युधिष्ठिर ने बनवाया था। यह मंदिर दिल्ली के दर्शनीय स्थलों में से एक है। आप यहाँ आकर भगवान की भक्ति में डूब जाओगे। यहाँ का वातावरण आपको पसंद आएगा।

Image Courtesy:Nvvchar

कात्यायनी मंदिर

कात्यायनी मंदिर

सफ़ेद संगमरमर से बना कात्यायनी मंदिर पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। इस मंदिर की भव्य मूर्तियां पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती हैं।

Image Courtesy:Sujit kumar

राष्ट्रीय संग्राहलय

राष्ट्रीय संग्राहलय

राष्ट्रीय संग्राहलय की नीवं पंडित जवाहरलाल नेहरू ने रखी थी। इस संग्राहलय में पत्थर, धातु एवं विशिष्ट लकड़ियों से बनी कलात्मक वस्तुएं देखने योग्य हैं।

Image Courtesy:Miya.m

राष्ट्रपति भवन

राष्ट्रपति भवन

राष्ट्रपति भवन सर्वोच्च संविधानिक पदाधिकारी राष्ट्रपति का आवास है। यह आवास अपनी भव्यता व मुग़ल गार्डन के लिए मशहूर है।

Image Courtesy:Airunp

तीनमूर्ति भवन

तीनमूर्ति भवन

तीनमूर्ति भवन प्राचीन में सबसे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का आवास स्थान हुआ करता था हालांकि अब इस भवन में एक संग्राहलय बना दिया गया है। जिसमे पुस्तकालय भी है। इस भवन के अंदर ही नेहरू तारामंडल भी है।

Image Courtesy:Ekabhishek

संसद भवन

संसद भवन

संसद भवन देश की राजनीत का एक अहम हिस्सा है। जहाँ से देश के सभी क़ानून बनते हैं। इस भवन का व्यास 171 मीटर है। यह भवन वास्तुशिल्प का स्थापत्य कला का जीता जागता उदाहरण है।

Image Courtesy:Airunp

डॉल्स म्यूज़ियम

डॉल्स म्यूज़ियम

जैसे की नाम से ही पता चलता है कि डॉल्स म्यूज़ियम यानी यह म्यूज़ियम गुड़ियों का है। जहाँ देश विदेश की तक़रीबन 80 हज़ार गुड़ियाँ है। इस संग्राहलय को मशहूर कार्टूनिस्ट शंकर पिल्लै ने बनवाया था।

Image Courtesy:Shamikhfaraz

प्रगति मैदान

प्रगति मैदान

प्रगति मैदान को दिल्ली की शान कहा जाए तो कुछ गलत न होगा। यह देशी-विदेशी प्रदर्शनियों का केंद्र है। यहाँ विभिन्न राज्यों के भव्य भवन बने हुए हैं, जहाँ हर साल नवंबर के महीने में विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियों व सांस्कृतिक कार्यकर्मों का आयोजन किया जाता है।

Image Courtesy:Magnus Manske

अप्पू घर

अप्पू घर

अप्पू घर बच्चों के साथ साथ बड़े बूढ़ों को भी आकर्षित करता है। ख़ास कर बच्चे इसका लुफ्त उठाने के लिए उत्सुक रहते हैं। अगर आप यहाँ आना चाहते हैं तो आपको बतादें की यहाँ आप झूलों के साथ साथ और भी आकर्षणों का लुफ्त उठा सकते हैं।

Image Courtesy:rajkumar1220

चिड़ियाघर

चिड़ियाघर

चिड़ियाघर को जूलॉजिकल पार्क भी कहते हैं। यह दिल्ली के आकर्षणों में से एक है। यहाँ आकर आप विभिन्न तरह के जीव-जंतुओं को देख सकेंगे।

Image Courtesy:Koshy Koshy

अक्षरधाम मंदिर

अक्षरधाम मंदिर

दिल्ली के आकर्षणों में से एक है अक्षरधाम जो 100 एकड़ में फैला हुआ है। यह बेहद खूबसूरत बना हुआ है। जिसकी कलात्मकता और स्थापत्य कला देखने योग्य है।

Image Courtesy:Russ Bowling

भारत उपवन-सांस्कृतिक उधान

भारत उपवन-सांस्कृतिक उधान

इस उधान में आप हरे भरे वृक्ष रंगीन फूल आदि का लुफ्त उठा सकते हैं। अक्षरधाम दर्शन करने के बाद आप यहाँ आकर समय बिता सकते हैं यह अक्षरधाम के सामने ही बना हुआ है।

Image Courtesy:rajkumar1220

लोधी गार्डन

लोधी गार्डन

लोधी गार्डन दिल्ली के आकर्षक में से एक है। यह बेहद खूबसूरत पिकनिक स्थल है। यहाँ आप मुहम्मद शाह का मक़बरा, बड़ा गुम्बद, शीश गुम्बद व सिकंदर शाही मक़बरा नाम की चार इमारतें हैं आदि को देख सकते हैं।

Image Courtesy:Lucido22

राजघाट एवं अन्य समाधियाँ

राजघाट एवं अन्य समाधियाँ

राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि मौजूद है। जो अमन शांति का और अहिंसा का प्रतिक है। यहाँ महात्मा गांधी के अलावा और भी शहीदों की समाधियाँ हैं। यहाँ हरे-भरे बाग भी हैं, जहाँ सैलानियां यहाँ के मनमोहक वातावरण का लुफ्त भी उठा सकते हैं।

Image Courtesy:Airunp

मेट्रो रेल

मेट्रो रेल

मेट्रो रेल से आप दिल्ली वासियों की भागमभाग ज़िन्दगी को महसूस कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली आ रहे हैं तो मेट्रो का सफर अवश्य करें।

Image Courtesy:Guety

चाँदनी चौक

चाँदनी चौक

दिल्ली के बाज़ारों में दिल कहा जाता है चांदनी चौक को। थोक सामान की बिक्री के लिए इस बाज़ार में हमेशा रौनक लगी रहती है। इस बाज़ार के समीप एक सुन्दर पार्क है, जो 'कंपनी गार्डन' के नाम से जाना जाता है।

Image Courtesy:Varun Shiv Kapur

कनॉट प्लेस

कनॉट प्लेस

कनॉट प्लेस दिल्ली का आधुनिक बाज़ार है जो दिल्ली के मुख्य आकर्षकों में से एक है। इस बाज़ार में आप जो भी खरीदना चाहें सब उपलब्ध रहता है। इसके आलावा यहाँ सुपर बाज़ार, पालकी बाज़ार आदि हैं।

Image Courtesy:Ville Miettinen

सूरज कुंड

सूरज कुंड

सूरज कुंड को तोमर वंश के राजा अनंगपाल के पुत्र सूरजपाल ने बनवाया था। यह दिल्ली के ऐतिहासिक दर्शनीय स्थलों में से एक है।

Image Courtesy:Flickr upload bot

सोहना

सोहना

सोहना तीर्थ स्थलों में माना जाता है। इस कुंड की खासियत यह है की सर्दियों में इस कुंड का पानी गर्म होता है। यहाँ का आकर्षक देख पर्यटक यहाँ अवश्य आते हैं।

Image Courtesy:J.M.Garg

कैसे जाएँ

कैसे जाएँ

वायु मार्ग द्वारा- दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में घरेलू व अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल है जहाँ से बंगलौर, पुणे, मुंबई जैसे प्रमुख शहरों से, आदि नियमित उड़ानें पुनः दिल्ली के लिए उपलब्ध है। हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित होता है, जो दुनिया भर के सभी प्रमुख स्थलों से जुड़ा है।

रेल मार्ग द्वारा- भारत में ट्रेन से दिल्ली पहुचना साधारण कार्य है क्यूंकि लगभग हर जगह से दिल्ली के लिए गाड़ियों है। दिल्ली में कई रेलवे स्टेशन हैं जहां से देश के विभिन्न भागों में ट्रेने संचालित की जाती है। स्थानीय यात्रा के लिए दिल्ली मेट्रो के एक आसान विकल्प के रूप में है क्यूंकि यह सुविधाजनक है और सड़क परिवहन की तुलना में बहुत तेज है।

सड़क मार्ग द्वारा- दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में घरेलू व अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल है जहाँ से बंगलौर, पुणे, मुंबई जैसे प्रमुख शहरों से, आदि नियमित उड़ानें पुनः दिल्ली के लिए उपलब्ध है। हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित होता है, जो दुनिया भर के सभी प्रमुख स्थलों से जुड़ा है।

Image Courtesy:Magnus Manske

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X