हर बार की छुट्टियों में हम कहीं जाने की तैयारी करते हैं उससे पहले ऐसी जगह खोजते हैं जहाँ हम कुछ नया कर सकें। तो दोस्तों इस बार में अपने इस आर्टिकल में आपको बताने जा रही हूँ भारत के 10 रोमांटिक सेल्फ़ी डेस्टिनेशन।
जी हाँ आजकल तो चाहे फेसबुक, ट्विटर या कोई भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स हो हर जगह सेल्फ़ी का चलन बड़ी ज़ोरो शोरो से है। जिसको देखो वह अपनी सेल्फ़ी पोस्ट करने में वक़्त नहीं लगाता। आखिर ऐसा हो भी क्यों न हर एक के हाथ में जो स्मार्टफोन है। तो दोस्तों आप भी इस वेकेशन सेल्फ़ी के लिए तैयार हो जाइये।
इस वेकेशन क्यूँ न एक सेल्फ़ी हो जाए दोस्तों आप यह सोच रहे होंगे कि आखिर मैं अपने इस आर्टिकल में सेल्फ़ी पर इतना ज़ोर क्यों दे रही हूँ। तो आपको बतादूं कि भारत एक ऐसा देश है जहाँ न सिर्फ ऐतिहासिक इमारतें,खूबसूरत झरने-झीलें ही नहीं बसती बल्कि यहाँ हर तरह के पर्यटन स्थल भी मौजूद हैं।
जो भारत को सबसे अलग बनाते हैं। तो देर किस बात की इस वेकेशन में तैयारी हो जाइये भारत के 10 बेमिसाल खूबसूरत सेल्फ़ी डेस्टिनेटिंस की सैर के लिए।
मुफ्त कूपन्स: जल्दी कीजिये गोआइबीबो की ओर से मुफ्त कूपन्स
हैवलॉक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
हैवलॉक अंडमान का बेहद आकर्षक पर्यटन स्थल है। यह अपनी खूबसूरती के कारण विश्व भर में मशहूर है। यहाँ के पांचों गाँव गोविन्द नगर, राधा नगर, बिजोय नगर, शाम नगर, और कृष्णा नगर के समुंद्री तट अपने आप में बहुत अलग है। यह स्थल सेल्फ़ी के लिए एक दम परफेक्ट जगह है जहाँ दूर दूर तक फैले प्राकृतिक नज़ारे आपका मन मोह लेंगे।
Photo Courtesy: Sankara Subramanian
डल झील, जम्मू और कश्मीर
श्रीनगर का गहना कही जाने वाली डल झील बेहद खूबसूरत झीलों में से एक है। जहाँ हर साल हज़ारों की तादाद में पर्यटक आते जाते हैं। डल झील कश्मीर में दूसरी सबसे बड़ी झील है जो 26 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैली हुई है। यह झील शिकारा और बोटिंग के लिए काफी मशहूर है।
Photo Courtesy: Tony Gladvin George
ताजमहल, आगरा
ताजमहल के कौन नहीं जानता और किसकी ख्वाहिश नहीं होती ताजमहल को करीब से देखने की। अगर आपभी ताजमहल को करीब से देखना चाहते हैं तो इस वेकेशन यहाँ अवश्य जाएँ। साथ ही ताजमहल की खूबसूरती के साथ आप अपनी सेल्फ़ी भी ले सकते हैं। ताज महल पूरी दुनिया में सात अजूबों में से एक है। जो अपनी अमर प्रेम कहानी के लिए जाना जाता है।
Photo Courtesy: Oscar Benito Linares
पैंगोंग झील, लद्दाख
लद्दाख की अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित पैंगोंग झील बेहद खूबसूरत आकर्षक झील है जो नमक पानी की है। यह झील 134 किलोमीटर लंबी है और यह झील सर्दियों के मौसम में बर्फीली हो जाती है जम जाती है। आप इस झील के किनारे आकर मनमोहक दृश्यों की सेल्फ़ी ले सकते हैं।
Photo Courtesy: Fulvio Spada
हवा महल, जयपुर
जयपुर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है हवा महल जिसे राजा सवाई प्रताप सिंह ने 1799 ई. में बनवाया था। यह इमारत 5 मंज़िला है जिसकी मधुमक्खी के छत्ते जैसी नक्काशियां इसे बेमिसाल बनाती हैं। यह इमारत लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर से बनी हुई है। इस महल में आकर आप बेहद अच्छा अनुभव अपने साथ लेकर जाओगे।
Photo Courtesy: Amit Rawat
विवेकानंद रॉक मेमोरियल, कन्याकुमारी
यूँ तो कन्याकुमारी अपने आपमें बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है लेकिन इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगाती हैं विवेकानंद रॉक मेमोरियल। जिसे आप अपने कैमरे में कैद कर के सभी को शेयर कर सकते हैं। यहाँ आपकी सेल्फ़ी बेहद उम्दा आएगी। यह मेमोरियल रामकृष्ण परमहंस के भक्त स्वामी विवेकानन्द को समर्पित है।
Photo Courtesy: Mehul Antani
'ग्रेट रण ऑफ कच्छ' गुजरात
कच्छ का दीर्घ रण 'ग्रेट रण ऑफ कच्छ' सफ़ेद रेगिस्तान के नाम से जाना जाता है। यह गुजरात का रेगिस्तान है। यहाँ नमक ही नमक होता है जो रण उत्सव के लिए मशहूर है। यह कच्छ जिले के थार मरूस्थल में स्थित कच्छ का दीर्घ रण एक मौसमी दलदल है। यह विश्व का सबसे बड़ा लवणीय (नमकीन) मरुस्थल है। यह जगह सेल्फ़ी के लिए बहुत उत्तम है।
Photo Courtesy: dpbirds
गेटवे ऑफ इंडिया
मुंबई के कोलाबा में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया एक आकर्षक पर्यटन स्थल है जो अपने नाम से ही पूरे विश्व में जगमगाता रहता है। यह ऊंचाई में 8 मंज़िला इमारतों के बराबर है। इसे हिन्दू और मुस्लिम दोनों की वास्तुकला और शिल्पकला को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह सेल्फ़ी के लिए बेहद आकर्षक स्थल है।
Photo Courtesy: Andy Hay
अथिराप्पिल्ली, केरल
अथिराप्पिल्ली झरने को 'नियाग्रा फाल्स ऑफ़ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है। यह झरना 24 मीटर की ऊंचाई से नदी में गिरता है। नदी और झरने का यह अद्भुत मिलन देखने लायक होता है। जिसे आप अपने कैमरे में कैद किये बिना रह नहीं पाएंगे। यह आकर्षक दृश्य सेल्फ़ी वालों के लिए अथिराप्पिल्ली के खूबसूरत वरदान से कम नहीं है।
Photo Courtesy: Iriyas
विक्टोरिया मेमोरियल, कोलकाता
विक्टोरिया मेमोरियल भारत से अंग्रेज़ों के राज्य को ख़त्म होने की श्रद्धांजलि है जिसे ताजमहल को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसमें शाही परिवार से जुडी कुछ चीज़ें रखी हुई हैं। यह कोलकाता के दर्शनीय स्थलों में से एक है जिसे देखने के लिए पर्यटक दूर दूर से यहाँ आते हैं।
Photo Courtesy: Samitkumarsinha