Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »शानदार महलों और बगीचों का शहर है उदयपुर

शानदार महलों और बगीचों का शहर है उदयपुर

By Khushnuma

राजस्थान का बेहद आकर्षक शहर उदयपुर अपने आकर्षक और कलात्मक शैली के लिए विश्व प्रसिद्ध है। उदयपुर को 'झीलों का शहर' भी कहा जाता है। यहाँ आकर आप राजस्थान के ऐतिहासिक महलों को और उन महलों से जुडी कथाओं को अपने आपमें महसूस करेंगे। यहाँ का वातावरण आपको बेहद पसंद आएगा।

उदयपुर में पर्यटन की दृष्टि से बेहद उम्दा और बहुत से आकर्षक है। उदयपुर के दर्शनीय स्थलों में शुमार हैं- लेक पैलेस, गुलाब बाग, फ़तेह सागर झील, नेहरू द्वीप उधान, महाराणा प्रताप स्मारक (मोती मगरी), सहेलियों की बाड़ी, भारतीय लोक कला मंडल, राजमहल (सिटी पैलेस), जगदीश मंदिर, दूध तलाई पार्क, शिल्प ग्राम, सज्जनगढ़ पैलेस, हल्दीघाटी, नाथद्वारा, जयसमंद, जगत, एकलिंगजी, सास-बहु का मंदिर, ॠषभदेव जैसे ऐतिहासिक स्थल जो गौरवशाली उदयपुर की कहानी बयान करते हैं। तो चलिए सैर करते है राजस्थान के ऐतिहासिक शहर उदयपुर की।
गोआइबीबो की ओर से कूपन्स मुफ्त

लेक पैलेस

लेक पैलेस

उदयपुर के आकर्षकों में से एक है लेक पैलेस जो पिछोला झील के एक टापू पर बना हुआ है। यह पैलेस दुनिया के सबसे खूबसूरत महलों में से एक है। हालांकि इस महल में अब एक आलीशान होटल बना दिया गया है। इस आलीशान महल तक पहुँचने के लिए आपको बोटिंग की सवारी करनी होगी।
Image Courtesy:Elgreengeeto

गुलाब बाग

गुलाब बाग


इस आलीशान बाग़ में खूबसूरत फूलों के साथ साथ बच्चों के मनोरंजन की भी व्यवस्था है। यहाँ आप चिड़ियाघर, छोटी बच्चों वाली ट्रेन और इस बाग़ के खूबसूरत नज़ारों का लुफ्त उठा सकते हैं।
Image Courtesy:Flickr upload bot

फ़तेह सागर झील

फ़तेह सागर झील

फ़तेह सागर झील उदयपुर के सबसे खूबसूरत आकर्षकों में से एक है। इस झील के किनारे बैठ आप घंटों इसके नज़ारे देख के बिता सकते हैं। यह झील बेहद खूबसूरत है।
Image Courtesy:Shakti

नेहरू द्वीप उधान

नेहरू द्वीप उधान


फतेहसागर झील के बीच एक टापू बना हुआ है उस टापू पर नेहरू पार्क बनी हुई है। यह पार्क यूँ तो अपने आपमें बेहद आकर्षक है लेकिन इसकी खूबसूरती में चार चाँद यह झील लगा देती है। इस पार्क तक बोट के ज़रिये पहुंचा जा सकता है।
Image Courtesy:ManeeshSoni

महाराणा प्रताप स्मारक (मोती मगरी)

महाराणा प्रताप स्मारक (मोती मगरी)

महाराणा प्रताप स्मारक (मोती मगरी) फतेहसागर झील के पास ही बना हुआ है जो उदयपुर के दर्शनीय स्थलों में से एक है।
Image Courtesy:Flickr upload bot

सहेलियों की बाड़ी

सहेलियों की बाड़ी


सहेलियों की बाड़ी को महाराजा उदयसिंह ने अपने परिवार की महिलाओं के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए बनवाया था। यहाँ हरेभरे पेड़ पौधे, संगीतमय फव्वारे और आकर्षक दृश्य किसी भी पर्यटक को अपनी और आकर्षित कर सकता है।
Image Courtesy:Pranshu14

भारतीय लोक कला मंडल

भारतीय लोक कला मंडल

भारतीय लोक कला मंडल में लोक-परिधानों, आभूषणों, मुखौटों, गुड़िया, लोक वाधों तथा लोक चित्रकारी आदि को देखा जा सकता है। यह एक संस्थान है जो कि देश-विदेश में अपने नृत्य-नाट्य व कठपुतलियों को प्रदर्शित भी करता है।
Image Courtesy:Flickr upload bot

राजमहल (सिटी पैलेस)

राजमहल (सिटी पैलेस)

सफ़ेद संगमरमर से बना यह राजमहल (सिटी पैलेस) पुरातन स्थापत्य कला का जीता जागता उदाहरण है। यह महल न सिर्फ उदयपुर बल्कि राजस्थान के सबसे आलीशान और विशाल महलों में से एक है।
Image Courtesy:Honzasoukup

जगदीश मंदिर

जगदीश मंदिर


उदयपुर के प्राचीन मंदिरों में जगदीश मंदिरका भी नाम सम्मिलित है। इस मंदिर की नक्काशी, कला, व शिल्पकला पत्थरों को तराशकर बनाई गई है। यहाँ पत्थरों को तराशकर बनाई गई मूर्तियां देखने लायक हैं।
Image Courtesy:Imehling

दूध तलाई पार्क

दूध तलाई पार्क


दूध तलाई पार्क उदयपुर के दर्शनीय स्थलों में से एक हैं हालांकि यह पार्क हाल ही में बनाई गई है। परन्तु यहाँ का अद्भुत आकर्षक दृश्य देखने लायक होता है।

Image Courtesy:Lokesh Dhakar

शिल्प ग्राम

शिल्प ग्राम

शिल्प ग्राम एक बनाया हुआ गांव है परन्तु यहाँ आकर ऐसा महसूस होता है कि जैसे वाकई गांव में प्रवेश किया हो। यहाँ की झोपड़ियां, घास-फूस के छप्पर तथा चबूतरों को देखने का अपना अलग ही मज़ा है।

Image Courtesy:nevil zaveri

सज्जनगढ़ पैलेस (मानसून पैलेस)

सज्जनगढ़ पैलेस (मानसून पैलेस)


सज्जनगढ़ पैलेस उदयपुर के ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। इस पैलेस को 'पैलेस ऑफ मानसून' के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ से उदयपुर का आकर्षक दृश्य बेहद लुभावना लगता है।

Image Courtesy:Selmer van Alten

उदयपुर के अन्य दर्शनीय स्थल

उदयपुर के अन्य दर्शनीय स्थल


उदयपुर के अन्य दर्शनीय स्थल जैसे हल्दीघाटी, नाथद्वारा, जयसमंद, जगत, एकलिंगजी, सास-बहु का मंदिर, ॠषभदेव जैसे ऐतिहासिक स्थल भी दर्शनीय हैं।

Image Courtesy:Paul Asman and Jill Lenoble

कैसे जाएँ

कैसे जाएँ

वायु मार्ग द्वारा- उदयपुर हवाई अड्डा, जिसे महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, और दबोक हवाई अड्डे के रूप में जाना जाता है, मुख्य शहर से 22 किमी की दूरी पर स्थित है। यह अच्छी तरह से दिल्ली, मुंबई, जयपुर और कोलकाता सहित प्रमुख भारतीय शहरों से जुड़ा हुआ है। दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानें उदयपुर हवाई अड्डे से नियमित अंतराल पर उपलब्ध हैं। यात्री हवाई अड्डे से किराये की कैब या टैक्सियाँ लेकर शहर के केंद्र तक पहुँच सकते हैं। उदयपुर के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई आधार है।

रेल मार्ग द्वारा- उदयपुर रेलवे स्टेशन ब्रॉड गेज रेलवे लाइन पर है और अच्छी तरह से दिल्ली, जयपुर, और जैसलमेर सहित भारत के प्रमुख स्थलों से जुड़ा है। रेलवे स्टेशन शहर के केंद्र से लगभग 2 किमी की दूरी पर स्थित है।

सड़क मार्ग द्वारा- उदयपुर, राजस्थान का एक प्रमुख शहर होने के कारण अच्छी तरह से बसों द्वारा अन्य जगहों से जुड़ा है। उदयपुर और राजस्थान के अन्य प्रमुख स्थलों के बीच राजस्थान रोडवेज की बसें अक्सर उपलब्ध रहती हैं। यात्री अपने बजट के अनुसार एसी और वोल्वो बसों को चुन सकते हैं। दिल्ली, अहमदाबाद और जयपुर से ये बसें आसानी से उपलब्ध हैं।

Image Courtesy:Paul Asman and Jill Lenoble

कब जाएँ

कब जाएँ

उदयपुर की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय सितंबर और मार्च के बीच है क्योंकि वर्ष के इस भाग में मौसम सुखद रहता है।

Image Courtesy:Nagarjun Kandukuru

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X