Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » उदयपुर - त्रिपुरा » मौसम

उदयपुर - त्रिपुरा मौसम

त्रिपुरा के अन्य शहरों की तरह, उदयपुर भी साल के अधिकांश महीने गर्म और सर्द वातावरण अनुभव करता है।

गर्मी

तापमान के साथ बढती नमी उदयपुर के वातावरण को बहुत असुखद बना देते हैं। गर्मियों की शुरुआत मार्च के महीने में होती है और मई या जून महीने के शुरुआती दिनों तक रहती हैं। उदयपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया है। नमी से भरा यह मौसम यात्रा को मुश्किल बनाता है अतः यह समय झीलों के इस शहर को देखने के लिए सही नहीं है।

मानसून

उदयपुर में मानसून मई महीने से लेकर अक्टूबर महीन तक रहता है। उदयपुर में वर्षा दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण होती है और वर्षा मई महीने के मध्य में शुरु होती है। अगर आप मानसून के महीने में उदयपुर की सैर करना चाहते हैं, तो अपने साथ छाता ले जाना ना भूलें।

सर्दी

त्रिपुरा के अन्य शहरों की तरह उदयपुर में भी ज्यादा सर्दी नहीं पडती। उदयपुर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। अपने आप को सर्दियों से बचाने के लिए हल्के ऊनी कपडे काफी हैं। सर्दियाँ अक्टूबर महीने में शुरु होकर फरवरी महीने तक रहती हैं। यह उदयपुर की सैर के लिए सबसे अच्छा समय है।