कालिदास अकादमी उज्जैन के मंदिरों के शहर में वर्ष 1978 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित एक बहु-अनुशासनात्मक संस्था है। कवि कालिदास भारतीय साहित्य के इतिहास में महान व्यक्तियों में से एक है और इस महान व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने के लिए इस संस्था को स्थापित किया गया। सरकार का उद्येश्य आम लोगों के बीच इस महान कवि की स्मृति को बनाए रखना था।
यह अकादमी देशभर में सभी अध्ययन और संस्कृत में शोध के लिए बेहतरीन केंद्र मानी जाती है। इस अकादमी का मुख्य उद्येश्य कालिदास के साहित्य को न केवल शैक्षिक दृष्टि से बल्कि अंतःविषय कोणों से देखना था।
कलिदास के कार्यों का अनुवाद और प्रलेखन इस अकादमी की मुख्य विशेषताओं में से एक है क्योंकि वे इस कार्य को अन्य विदेशी भाषाओं में प्रकाशित करते हैं। इस अकादमी द्वारा अनेक सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।