Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» वास्को दा गामा

वास्को दा गामा पर्यटन - कहते हैं जिसे अलग अलग आकर्षणों का खज़ाना

7

मोरमुगाओ उपद्वीप पर गोवा का सबसे बड़ा शहर वास्को दा गामा स्थित है, जो कि पणजी से भी बड़ा है और यकीनन इसी शहर में गोवा की शॉपिंग अर्थव्यवस्था पनपती है। अधिकतर दक्षिणी गोवा के बिल्कुल विपरीत, वास्को दा गामा जिसे स्थानीय लोग वास्को कहते हैं, एक तेज़ और हलचल भरा शहर है। हवाई अड्डे के पास होना इस शहर का एक मुख्य पहलू है जो इस जगह को महत्वपूर्ण बनाता है।

गोवा के बाकी सभी शहर भी ऐसे ही होना चाहते हैं जिससे गोवा समुद्रतट के किनारे राज्य के रेखीय स्वरूप में वृद्धि होती है। वास्को दा गामा में बॉलीवुड की अनेक फिल्में फिल्माई जाती हैं और यहाँ आने वालो को उन सभी जगहों और आवाज़ों की याद आ ही जाएगी।बैना, हंसा, बोगमालो और मज़ेदार नाम वाला दादी माँ होल, सभी तट प्रसिद्ध हैं जहाँ हर जगह से पर्यटक आते हैं। आइए, पहले दादी माँ होल के बारे में आपकी उलझन दूर करते हैं। लगातार होने वाले मज़ाक के विपरीत इस तट का नाम इस तथ्य पर रखा गया कि पर्यटकों को फोर्टलेज़ा सेंटा कैटरीना किले के खंडहरों में स्थित एक छोटे से छेद में से निकलकर इस तट पर पहुंचना होता है।

असलियत में यह तट बहुत छोटा है, लेकिन शैक के व्यवसायीकरण से दूर यह पूरी तरह से प्राकृतिक है और गोवा तथा वास्को के सुंदर छोटे सीनों में से एक है। किवदंतियों के अनुसार इस इस छेद में बैठकर दादी माँ मछली पकड़कर या सैर से लौटकर आने वाले अपने बच्चों का इंतज़ार करती थी, इसलिए इस तट का नाम दादी माँ होल रखा गयाबोगमालो तट के पास स्थित नौसेना उड्डयन संग्राहलय में आप गर्मी और तटों से दूर एक अनोखी दोपहर बिता सकते हैं तथा यहाँ आप पुर्तगालियों के समय से गोवा के नौसेना इतिहास का व्यावहारिक प्रदर्शन देख सकते हैं।

यहा भारतीय नौसेना के सालों पुराने विमानों के विकास को खूबसूरती से दर्शाया गया है।वर्का बीच के पास मारगाओ बंदरगाह के प्रवेशद्वार पर 1624 में निर्मित मारमुगाओ किला स्थित है। यह जगह ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है जहाँ कुछ सुसंरक्षित शिलालेख हैं।

सूर्य व रेत न होने के कारण दोपहर के सूय इस किले में आना एक सुखद अहसास होता है। आपको इस जगह घूमने के लिए आसानी से गाइड उपलब्ध हो जाते हैं।महान मराठा नेता को समर्पित, शिवाजी का किला, वास्को का एक अन्य आकर्षण है जो इस शहर के कुछ मुख्य विचारों को दर्शाता है।

दादी माँ होल के पास, आप डोना पाउला बीच तथा सामान्यतः डोना पाउला के लिए लांच व नौका की सुविधा ले सकते हैं। डोना पाउला, गोवा का एक जीवंत शहर है जहाँ बहुत सारी शापिंग और अन्य गतिविधियों का मज़ा लिया जा सकता है।

डोना पाउला पणजी के बहुत पास है, बल्कि इसे पणजी का ही एक उपनगर माना जाता है।वास्को दा गामा पहुँचना बहुत आसान है। वास्को के पास कइग् रेलवे स्टेशन जैसे वास्को दा गामा स्टेशन तथा डाबोलिम स्टेशन है। साथ ही, डाबोलिम हवाई अड्डा शहर के केंद्र से केवल 4कि.मी. दूर है तथा मुंबईदिल्ली के लिए नियमित उड़ानें उपलब्ध है। पणजी से डाबोलिम के लिए लगातार टैक्सियाँ चलती हैं तथा मुंबईपुणे जैसे शहरों से नियमित वोल्वो बस सेवा उपलब्ध है।

वास्को दा गामा इसलिए है प्रसिद्ध

वास्को दा गामा मौसम

घूमने का सही मौसम वास्को दा गामा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें वास्को दा गामा

  • सड़क मार्ग
    प्रसिद्ध मुंबई-गोवा राजमार्ग अथवा राष्ट्रीय राजमार्ग-17 से होते हुए आप मुंबई से गोवा पहुँच सकते है जो मुंबई को सीधे गोवा से जोड़ता है। हालांकि कुछ समय पहले यह रास्ता दो लेन एकसाथ होने के कारण कम प्रयोग किया जाने लगा जिसमें एक लेन ऊपर और एक लेल नीचे है जो कि न केवल खतरनाक है बल्कि आपकी यात्रा को भी लंबा बनाती है। इससे अधिक सुविधाजनक आठ लेनयुक्त एक्सप्रेस मार्ग है जो मुंबई से पुणे की ओर जाता है और जो सतारा राजमार्ग से होते हुए महाराष्ट्र के दूसरे छोर पर स्थित सावंतवाड़ी तक पहुँचता है। गोवा, यहाँ से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है। मुंबई, पुणे और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों से गोवा के लिए अनेक आरामदायक बस सेवाएँ उपलब्ध हैं। फिर भी आपको लो-फ्लोर वोल्वो सेमी स्लीपर लेने का सुझाव दिया जाता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    उत्तर, दक्षिण तथा केंद्रीय भारत से गोवा रेलमार्ग के द्वारा भली प्रकार जुड़ा है। अधिकतर यात्री सुविधाजनक समय पर मुंबई और गोवा के बीच चलने वाली सुविधाजनक रेल द्वारा यात्रा करते हैं। इससे बेहतर और क्या होगा, रातभर का सफर और किसी को महसूस तक नहीं होता।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    दक्षिणी गोवा में डाबोलिम हवाईअड्डा मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू जैसे बड़े शहरें से भली प्रकार जुड़ा है। हवाईअड्डे से आने जाने के लिए टैक्सियाँ तैयार मिलती हैं। डाबोलिम कोई अंतर्राष्ट्रीय या फिर कस्टम हवाईअड्डा नहीं है, इसलिए विदेशीयात्रियों को मुंबई या दिल्ली जैसे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से होकर आना पड़ता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
29 Mar,Fri
Return On
30 Mar,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
29 Mar,Fri
Check Out
30 Mar,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
29 Mar,Fri
Return On
30 Mar,Sat