भैतबारी पश्चिमी गारो हिल्स जि़ले में जिंगजीराम नदी के तट पर स्थित एक छोटा सा गाँव है। 1991 और 1992 में भैतबारी में हुए एक पुरातात्विक अन्वेषण के बाद इस गाँव को लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस अन्वेषण से लोगों को कुछ बहुत रोचक जानकारियाँ प्राप्त हुई।
जिंगजीराम नदी के तट पर उत्तर दक्षिण दिशा में पाँच कि.मी. से अधिक दूरी तक घोड़े की नाल के आकार में जली हुई ईंटों से बना एक किला है। इस अन्वेषण के दौरान जली हुई ईंटों से बना एक सुंदर मंदिर भी मिला था।
तीसरी प्रभावशाली खोज आठ छोटे शिवलिंगों के साथ एक अष्टकोणीय मंदिर था। चैथी सबसे रोमांचक खोज एक ’स्तूप’ थी जो बौद्ध धर्म से जुड़ा हुआ था। बहरहाल, इस साइट के बारे में अभी तक निश्चित रूप से कुछ पता नहीं चल सका है। भैतबारी तुरा के मार्ग पर फुलबारी से तीन कि.मी. दूर है। आप यहाँ तक तुरा से टैक्सी लेकर भी आ सकते हैं।