पेल्गा झरना एंगलर्स और पिकनिक मनाने वाले पर्यटकों के लिए एक बेहद लोकप्रिय स्थान है। इस जगह का वातावरण बेहद शांत होने के कारण यह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। पर्यटन विभाग ने इस झरने तक जाने के लिए एक पगडंडी भी बनाई है। यहाँ पहुँचने पर इस जगह की सुंदरता का मज़ा ले सकते हैं।
यहाँ आप रोज़मर्रा की जि़दगी की हलचल से दूर अपने शरीर और मन को आराम देने के लिए आ सकते हैं। गैनोल नदी पर पारंपरिक रूप से केवल बांस का बना हुआ पुल इस जगह का एक अन्य आकर्षण है। पेल्गा झरने के पास कुछ छोटे फूड कार्नर भी है जहाँ आप स्थानीय गारो व्यंजनों का मज़ा ले सकते हैं।
पेल्गा झरना तुरा से 7 कि.मी. दूर है और आप तुरा से लोकल टैक्सी लेकर यहाँ तक पहुँच सकते हैं।