Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »विश्व पर्यटन दिवस: भारत के 49 प्रमुख पर्यटक स्थल!

विश्व पर्यटन दिवस: भारत के 49 प्रमुख पर्यटक स्थल!

"पर्यटन" का अर्थ तो आप सबको पता ही होगा! अगर आसान शब्दों में कहें तो इसका मतलब है घूमना, फिरना और मज़े करना। और जो इन क्रियाओं में हिस्सा लेते हैं उन्हें कहते हैं, पर्यटक। पर्यटन दुनिया भर में एक आरामपूर्ण गतिविधि के रूप में लोकप्रिय है। कई देशों व क्षेत्रों का तो रोज़गार भी इसी महत्वपूर्ण व मज़ेदार गतिविधि पर ही निर्भर है। पर्यटन सिर्फ हमारे जीवन में खुशियों के पल को वापस लाने में ही मदद नहीं करता है, बल्कि यह किसी भी देश के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज के समय में जहां हर देश की पहली ज़रूरत अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है, वहीं आज पर्यटन के कारण कई देशों की अर्थव्यवस्था पर्यटन उद्योग के इर्द-गिर्द घूमती है।

पर्यटन की इस गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए हर साल, संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा "विश्व पर्यटन दिवस" भी मनाया जाता है जिसकी शुरुआत वर्ष 1980 से की गई थी। आज ही यानि की 27 सितंबर को हर साल मनाये जाने वाले इस समारोह में दुनिया के हर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई-नई योजनाएं बनाई जाती हैं। ये दिन हर साल एक विशेष विषय के साथ लोगों को जागरुक करने के लिये पूरे विश्व में मनाया जाता है। और इस साल का विषय है "सभी के लिए पर्यटन - विश्वव्यापी पहुंच को बढ़ावा देना"।

चलिए इसी विषय और दिन को समर्पित इस समारोह को मनाते हुए, हम आपको लिए चलते हैं भारत की ऐसी जगहों की सैर पर जो अपने प्रमुख पर्यटक स्थलों के लिए पुरे विश्वभर में प्रसिद्द है। लोग दूर-दूर से पर्यटन का असली मज़ा लेने इन जगहों की सैर पर आते हैं और अपने पर्यटन को खास व मज़ेदार बनाते हैं।

चलिए पता करते हैं, इन खास जगहों के पर्यटन की खास बातों को!

गोवा

गोवा

गोवा हर किसी के मनपसंद पर्यटन स्थल की लिस्ट में सबसे ऊपर होता है। गोवा की खासियत है वहां के बीच और ओल्ड गोवा में स्थापित औपनिवेशिक स्थापत्य कलाओं के नमूने।

Image Courtesy:Zerohund

 मुम्बई

मुम्बई

सपनों की नगरी मुम्बई की खासियत है, बॉलीवुड, शॉपिंग व औपनिवेशिक स्थल।

Image Courtesy:Akshay Bharath

आगरा

आगरा

दुनिया के सात अजूबों में से एक ताज महल का वासस्थल आगरा, आगरा किले के लिए भी देश विदेश में प्रसिद्द है।

Image Courtesy:cat_collector

बेंगलुरु

बेंगलुरु

भारत के सिलिकॉन वैली की खासियत है, बैंगलोर पैलेस और लालबाग़।

Image Courtesy:Bikashrd

चेन्नई

चेन्नई

देश के दक्षिण हिस्से के मेट्रो शहर चेन्नई की खासियत है, कपिलेश्वर मंदिर और सेंट जॉर्ज का किला।

Image Courtesy:Vinoth Chandar

जयपुर

जयपुर

गुलाबी शहर जयपुर की खासियत है, यहाँ स्थित 18वीं सदी की वेधशाला जंतर मंतर और ऐतिहासिक किले।

Image Courtesy:wonker

हैदराबाद

हैदराबाद

बिरयानी के लिए मशहूर शहर हैदराबाद की खासियत है, यहाँ का चार मीनार, गोलकोंडा किला व सालार जंग म्यूजियम।

Image Courtesy:Kotagaunisrinivas

शिमला

शिमला

गर्मियों के दिनों में सबसे मनपसंद पर्यटक स्थलों में से एक शिमला की खासियत है, यहाँ का मॉल रोड और औपनिवेशिक इमारतें।

Image Courtesy:Abhijeet Singh

ऊटी

ऊटी

दक्षिण भारत का सबसे प्रसिद्द हिल स्टेशन, ऊटी की खासियत है यहाँ के बाग़, झीलें व पहाड़ी पर्यावरण। मनपसंद हनीमून पर्यटन स्थलों में से भी एक है।

Image Courtesy:sankara

kolkata

kolkata

"सिटी ऑफ़ जॉय" कोलकाता की खासियत है, यहाँ का औपनिवेशिक इतिहास व मदर टेरेसा का मकबरा।

Image Courtesy:Nomad Tales

मनाली

मनाली

हिमाचल प्रदेश के बर्फीले क्षेत्र मनाली की खासियत है, यहाँ का हिडिम्बा मंदिर, हिमालय पर्वत की ऊँची ऊँची चोटियां, स्कीइंग और ट्रैकिंग।

Image Courtesy:Astajyoti1

दार्जीलिंग

दार्जीलिंग

पश्चिम बंगाल के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल दार्जीलिंग की खासियत है, यहाँ के चाय के बागान, प्राकृतिक खूसबसूरती व टॉय ट्रैन का सफ़र।

Image Courtesy: Golf Bravo

पांडिचेरी

पांडिचेरी

पांडिचेरी की खासियत है, यहाँ के फ्रेंच क्वार्टर और पैराडाइस बीच।

Image Courtesy:Darshika28

लेह, लद्दाख

लेह, लद्दाख

पर्यटकों की सबसे पहली पसंद, लेह लद्दाख पूरा का पूरा ही खास है, पर यहाँ के प्रमुख पर्यटन केंद्र हैं यहाँ के झील, मठ और लेह महल।

Image Courtesy:Narender9

मुन्नार

मुन्नार

मुन्नार की खासियत है यहाँ का एराविकुलम नेशनल पार्क और नल्लाथन्नी टी म्यूजियम।

Image Courtesy:Sasi097

मैसूर

मैसूर

मैसूर की खासियत है, यहाँ का मैसूर महल और यहाँ स्थित मंदिर।

Image Courtesy:Alin Dev

कोडाइकनाल

कोडाइकनाल

कोडाइकनाल की यह खासियत है कि यह पूरा शहर खूबसूरत कोडाइकनाल झील के चारो तरफ बसा हुआ है।

Image Courtesy:Thangaraj Kumaravel

पुणे

पुणे

पुणे की खासियत है, यहाँ की ट्रैकिंग पहाड़ियां, कई हिन्दू मंदिर, म्यूजियम और आग़ा खान महल।

Image Courtesy:Haider Abbas

उदयपुर

उदयपुर

राजस्थान के ऐतिहासिक शहर उदयपुर की खासियत है, यहाँ का पिछोला झील और राजसी महल।

Image Courtesy:tommy

कोच्ची

कोच्ची

कोच्ची की खासियत है, यहाँ का फोर्ट कोच्ची और परदेसी सिनागोग।

Image Courtesy:Shinu Scaria

दिल्ली

दिल्ली

देश के दिल यानि की देश की राजधानी दिल्ली की खासियत है, यहाँ के ऐतिहासिक स्मारक, यहाँ के बाज़ार और राजपथ।

Image Courtesy:Kartikeya Kau

नैनीताल

नैनीताल

नैनीताल की खासियत है, यहाँ का झील और झील किनारे स्थापित माउंटेन रिसॉर्ट्स।

Image Courtesy:Sujayadhar

अहमदाबाद

अहमदाबाद

गुजरात के प्रमुख शहर अहमदाबाद की खासियत है, यहाँ का गाँधी आश्रम, पोल्स और कैलिको म्यूजियम।

Image Courtesy:Hardik jadeja

चंडीगढ़

चंडीगढ़

देश के सबसे व्यवस्थित शहर, चंडीगढ़ की खासियत है यहाँ के बाग़ और यहाँ का कैपिटील काम्प्लेक्स।

Image Courtesy:Nk8595

कन्याकुमारी

कन्याकुमारी

देश के सबसे अंतिम शहर कन्याकुमारी की खासियत है, यहाँ का भगवती मंदिर, गाँधी मंडपम और समुद्र के बीच में स्थापित विवेकानंद रॉक मेमोरियल।

Image Courtesy:ShankarVincent

तिरुवनंतपुरम

तिरुवनंतपुरम

तिरुवनंतपुरम की खासियत है, यहाँ स्थापित कुटीर मलिका महल और नैपियर म्यूजियम।

Image Courtesy:Mohan K

गंगटोक

गंगटोक

सिक्किम की राजधानी गंगटोक की खासियत है, यहाँ के बौद्धिक स्थल, हाईकिंग स्थल और रोपवेस।

Image Courtesy:kalyan3

वाराणसी

वाराणसी

देश की धार्मिक राजधानी वाराणसी की खासियत है, यहाँ का गंगा घाट, काशी विश्वनाथ का प्राचीनमंदिर, अन्य प्राचीन मंदिर और शाम को गंगा घाट पर होने वाली आरती।

Image Courtesy:Eric Laurent

जैसलमेर

जैसलमेर

जैसलमेर की खासियत है, यहाँ का विशाल जैसलमेर किला और यहाँ स्थापित कई जैन मंदिर।

Image Courtesy:Adrian Sulc

श्रीनगर

श्रीनगर

देश के स्वर्ग कश्मीर की राजधानी श्रीनगर की खासियत है यहाँ के झील, बाग़, मंदिर और खूबसूरत हनीमून स्थल।

Image Courtesy:Colin Tsoi

मदुरै

मदुरै

तमिल शहर मदुरै की खासियत है, यहाँ का प्रसिद्ध विशाल मिनाक्षी अम्मान मंदिर।

Image Courtesy:Jorge Royan

शिलांग

शिलांग

मेघालय की राजधानी शिलांग की खासियत है, यहाँ का लेडी ह्याद्रि पार्क और खूबसूरत एलीफैंट झरना।

Image Courtesy:Bito4

माउंट आबू

माउंट आबू

राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू की खासियत है, यहाँ का नक्की झील और दिलवाड़ा मंदिर।

Image Courtesy:Malaiya

मंगलौर

मंगलौर

मंगलौर की खासियत है यहाँ के चर्च, बीच और मंजुनाथ मंदिर।

Image Courtesy:Nithin Bolar k

ऋषिकेश

ऋषिकेश

ऋषिकेश की खासियत है, यहाँ का लक्ष्मण झूला, वाइट रिवर राफ्टिंग, योग केंद्र, और ट्रैकिंग स्थल।

Image Courtesy:Cordavida

विशाखापट्टनम

विशाखापट्टनम

आंध्र प्रदेश के शहर विशाखापट्टनम की खासियत है, यहाँ का सबमरीन म्यूजियम और यहाँ के खूबसूरत समुद्री तटीय क्षेत्र।

Image Courtesy:Pulkit Sinha

जोधपुर

जोधपुर

राजस्थान के नीले शहर जोधपुर की खासियत है, इस शहर के नीले रंग में रंगे हुए घर, आलीशान महल और यहाँ का रहस्यमयी मेहरानगढ़ का किला।

Image Courtesy:Schwiki

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर

महाराष्ट्र के महाबलेश्वर क्षेत्र की खासियत है, यहाँ की पहाड़ियां, उनपर होने वाली ट्रेकिंग क्रियाएं, पहाड़ियों के ऊपर बने हुए किले और एलीफैंट व्यू पॉइंट।

Image Courtesy:Clive Dadida

देहरादून

देहरादून

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की खासियत है, यहाँ के मंदिर, प्राकृतिक खूबसूरती और यहाँ का सबसे बड़ा घंटा घर।

Image Courtesy:Bipin Singh Rauthan

कोयम्बटूर

कोयम्बटूर

दक्षिण भारत स्थित शहर कोयम्बटूर की खासियत है, यहाँ के हिन्दू मंदिर और सिंगनाल्लुर झील की पक्षियां।

Image Courtesy:Macmohan

पोर्ट ब्लेयर

पोर्ट ब्लेयर

भारत के केंद्र प्रशासित प्रदेश पोर्ट ब्लेयर की खासियत है, यहाँ के म्यूजियम और यहाँ स्थित तिहाड़ जेल।

Image Courtesy:Jomesh

अमृतसर

अमृतसर

उत्तरी भारत का क्षेत्र अमृतसर, सिक्ख धर्म का पवित्र शहर अपने गोल्डन टेम्पल के लिए विश्वभर में प्रसिद्द है।

Image Courtesy:Arian Zwegers

मसूरी

मसूरी

मसूरी खासतौर पर हनीमून कपल्स की सबसे पसंदीदा जगह है। यहाँ के अन्य आकर्षक केंद्र हैं, यहाँ के जलप्रपात, रोमांचक क्रियाएं, मंदिर और बर्फ से ढका हुआ पूरा शहर।

Image Courtesy:Paul Hamilton

अलाप्पुज़ाह

अलाप्पुज़ाह

दक्षिण भारत के केरल में बसा क्षेत्र, अलाप्पुज़ाह या अल्लेप्पी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती व बैकवाटर क्रुज़ेस के लिए पुरे दुनिया भर में प्रसिद्द है।

Image Courtesy:Utpal Nath

धर्मशाला

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश में हिमालय पर्वत की छोर पर बसा क्षेत्र धर्मशाला, अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ दलाई लामा के घर और तिब्बती संस्कृति के लिए भी प्रसिद्द है।

Image Courtesy:S. K. Rawat

हरिद्वार

हरिद्वार

भारत में स्थित देवों की नगरी हरिद्वार की खासियत है, यहाँ के पहाड़ियों पर स्थापित मंदिर, गंगा घाट और गंगा घाट पर होने वाली आरती।

Image Courtesy:Prashant Ram

लखनऊ

लखनऊ

भारत में नवाबों के शहर लखनऊ की खासियत है, यहाँ का बरा इमामबाड़ा और रूमी दरवाज़ा गेट।

Image Courtesy:Prateek1961

वडोदरा

वडोदरा

गुजरात के शहर वडोदरा की खासियत है, यहाँ का कीर्ति मंदिर समाधी, यहाँ के महल और किले।

Image Courtesy:Bracknell

चेरापूंजी

चेरापूंजी

भारत के उत्तर पूर्वी राज्य, मेघालय के पूर्वी खासी हिल जिले में स्थित चेरापूंजी क्षेत्र, बारह महीने होने वाले बारिश के लिए प्रसिद्द है। पूरी पृथ्वी में यहाँ आज तक सबसे ज़्यादा बारिश होने का रिकॉर्ड दर्ज है। यहाँ की अन्य खासियत, यहाँ के प्राकृतिक जलप्रपात हैं।

Image Courtesy:R4robin

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X