Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » अडूर » मौसम

अडूर मौसम

उष्णकटिबंधीय जलवायु होने के कारण अडूर का मौसम चरम होता है। गर्मियों में बहुत ज़्यादा गर्मी होती है और मानसून में भारी वर्षा होती है। ये दोनों ही मौसम सैर के लिए उपयुक्त नहीं हैं। अडूर की सैर के लिए उत्तम समय अक्टूबर से जनवरी के बीच का होता है।

गर्मी

अडूर में गर्मियों का मौसम फरवरी में प्रारंभ होता है और मई के अंत तक रहता है। यह मौसम बहुत गर्म होता है और तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाता है। अत्यधिक गर्मी के कारण गर्मी का मौसम घूमने के लिए उपयुक्त नहीं है और इस समय यहाँ की यात्रा टालनी चाहिए।

मानसून

अडूर में मानसून का मौसम जून में प्रारंभ होता है और सितंबर तक रहता है। इस शहर में भारी वर्षा होती है क्योंकि यह सीधे दक्षिण पश्चिम मानसून के अंतर्गत आता है। यहाँ लगभग पूरे चार महीने वर्षा होती है। भारी वर्षा के कारण जून और जुलाई के महीनों में यहाँ की यात्रा टालनी चाहिए।

सर्दी

अडूर में ठंड का मौसम अक्टूबर में प्रारंभ होता है और जनवरी तक रहता है। इस दौरान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस तक होता है। ठंड के दौरान उत्तर पूर्वी मानसून के कारण हल्की वर्षा भी होती है। ठंड में जलवायु परिस्थितियाँ सामान्य और हल्की होती हैं।