Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» आगरा

आगरा पर्यटन: ताजमहल के अलावा भी है यहां बहुत कुछ देखने को

81

देश की राजधानी दिल्ली से 200 किमी दूर उत्तरप्रदेश का शहर आगरा ताजमहल के लिए जाना जाता है। यहां स्थित ताजमहल के अलावा आगरा का किला और फतेहपुर सिकरी भी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। आगरा का इतिहास 11वीं शताब्दी से मिलता है। गुजरते समय के साथ यहां हिन्दू और मुस्लिम दोनों शासकों ने शासन किया। इसलिए यहां दो तरह की संस्कृति का संगम देखने को मिलता है।

आगरा का इतिहास

1526 में मुगल बादशाह बाबर ने आगरा को राजधानी बनाया। इसके बाद यह 1658 तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रहा। मुगल शासकों को निर्माण में काफी रुचि थी। यही कारण है आगरा में कई सारे उत्कृष्ट निर्माण देखे जा सकते हैं। उस दौर में हर राजा ने अपने पूर्वजों से बेहतर करने के लिए भव्य मकबरे बनवाए।

इनमें सबसे पहले ताजमहल का नाम आता है, जिसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था। आज ताजमहल पूरे विश्व में प्यार का प्रतीक बन चुका है। बादशाह अकबर ने आगरा किले का नवीनीकरण किया और शहर के बाहरी क्षेत्र में फतेहपुर सिकरी का निर्माण करवाया।

पर्यटन के क्षेत्र में आगरा

आगरा गोल्डन ट्रेंगिल का एक हिस्सा है, जिसके अंतर्गत आगरा, जयपुर और दिल्ली आते हैं। दिल्ली से नजदीक होने के कारण पर्यटक आगरा के लिए एक दिन के ट्रिप को ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसा नहीं है कि आगरा में सिर्फ ताजमहल ही है। इसके अलावा भी यहां घूमने खाने की कई जगह है। फतहपुर सिकरी और मथुरा आगरा से ज्यादा दूर नहीं है। शहर में अस्त-व्यस्त बजार है, जहां से आप स्मृति चिन्ह और स्थानीय शिल्प खरीद सकते हैं। हालांकि आप यहां दलाल, रिक्शावाला और अनाधिकृत गाइड से सावधान रहें, जो मनमाने ढंग से पैसे वसूलते हैं।

आगरा और आसपास के पर्यटन स्थल

ऐतिहासिक स्मारक और भवन आगरा के मुख्य आकर्षण हैं। ताजमहल के अलावा आप यमुना नदी के किनारे बने आगरा के किले और अकबर का मकबरा भी घूम सकते हैं। चीनी का रोजा, दीवान-ए-आम और दीवाने खास का भ्रमण करने पर हमें मुलग शासन की बारीकियों के बारे में पता चलता है। इसके अलावा एतमादुद दौला का मकबरा, मरियम जमानी का मकबरा, जसवंत की छतरी, चौसठ खंभा और ताज संग्राहालय घूमना भी अच्छा अनुभव साबित हो सकता है।

भारत के दूसरे शहरों की तरह आगरा में धार्मिक उदारता साफ तौर पर देखी जा सकती है। यहां के जामा मस्जिद का हिस्सा प्रसिद्ध हिंदू मंदिर बागेश्वर नाथ से लगता है। भारत के अन्य शहरों की तरह आगरा भी काफी अस्तव्यस्त है। हालांकि यहां सौमी बाग और महताब बाग भी है, जहां का माहौल बेहद शांत है। भीड़-भाड़ से दूर आप यहां से सूर्योदय, सुर्यास्त और ताजमहल का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

सिर्फ पर्यटक ही नहीं, पक्षियों को भी आगरा अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां के कीठम झील और सुर सरोवर पक्षी अभयारण्य में स्पूनबिल, साइबेरियन सारस, सरने सारस, ब्राहमनी बत्तख, बार-हेडेड गीसे और गाडवॉल्स व शोवेलर्स जैसी प्रवासी पक्षियां बड़ी संख्या में आती हैं।

आगरा कैसे पहुंचे

आगरा हवाई, रेल और सड़क मार्ग से अच्छे से जुड़ा हुआ है।

आगरा घूमने का सबसे अच्छा समय

अक्टूबर से मार्च के बीच आगरा घूमना सबसे अच्छा माना जाता है।

 

आगरा इसलिए है प्रसिद्ध

आगरा मौसम

घूमने का सही मौसम आगरा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें आगरा

  • सड़क मार्ग
    आगरा देश के बाकी हिस्सों से एनएच2, एनएच3 और एनएच11 से जुड़ा हुआ है। आगरा के लिए सरकारी बसें, निजी बसें और वोल्वो जैसी लक्जरी बसें उपलब्ध रहतीं हैं। उत्तरप्रदेश पर्यटन भी सैलानियों के शहर में पसंदीदा जगह घूमने के लिए डीलक्स बस उपलब्ध कराता है। उनकी यह सेवाएं सिकंदरा और फतेहपुर सिकरी के लिए भी होती हैं। हाल ही में बने नोएडा एक्सप्रेसवे ने आगरा पहुंचने का एक और विकल्प मुहैया कराया है और यहां पहुंचने में लगने वाले समय को भी घटा दिया है। अब आप दिल्ली से आगरा सिर्फ दो घंटे में पहुंच सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    आगरा रेल मार्ग से अच्छे से जुड़ा हुआ है। शहर में सात रेलवे स्टेशन हैं। इसमें टुंडला जंक्शन सम्मलित नहीं है, जो कि आगरा से एक घंटे की दूरी पर है। इन सात रेलवे स्टेशन में से आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और राजा की मंडी प्रमुख है। सभी प्रमुख ट्रेनें इन स्टेशनों से गुजरती है। इसमें राजधानी और शताब्दी के अलावा लक्जरी ट्रेन ‘पैलेस ऑन व्हील’ भी शामिल है, जिसमें आप शाही रहन-सहन का अनुभव कर सकते हैं। टुंडला स्टेशन सड़क मार्ग के जरिए आगरा से अच्छे से जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    आगरा में स्थित खेरिया एयरपोर्ट शहर से 5 किमी दूर है। यहां पूरे भारत से कई घरेलू एयरलाइन की सेवाएं उपलब्ध है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
29 Mar,Fri
Return On
30 Mar,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
29 Mar,Fri
Check Out
30 Mar,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
29 Mar,Fri
Return On
30 Mar,Sat