Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » आगरा » मौसम

आगरा मौसम

आगरा की जलवायु उपोष्णकटीबंधीय है, जिससे यहां गर्मी भी ज्यादा पड़ती है और ठंड भी ज्यादा होती है।

गर्मी

गर्मी का मौसम मार्च से शुरू होकर मई तक रहता है। इस दौरान यहां का तापमान 45 डिसे तक पहुंच जाता है। साथ में चलने वाली गर्म हवाएं लोगों के लिए मुश्किलें पैदा करती हैं।

मानसून

जून से अगस्त तक आगरा में बरसात का मौसम रहता है। इससे गर्मी से काफी राहत पहुंचती है, लेकिन साथ ही यह आद्रता को बढ़ा देता है।

सर्दी

ठंड का मौसम अक्टूबर में शुरू होता है और जनवरी तक रहता है। इस दौरान दिन का समय काफी खुशगवार होता है, जबकि रात काफी ठंडी होती है। ठंड के मौसम में आगरा का तापमान 12 डिसे से 25 डिसे के बीच रहता है।