टैंक संग्रहालय में अंग्रेजों के जमाने के तोप और गोले रखे है। इसका पूरा नाम कावालेरी टैंक संग्रहालय है जो शहर के आर्म्स कार्प सेंटर के पास स्थित है। इस संग्रहालय का उद्घाटन र्स्वगीय बी सी जोशी ने 1994 में किया था।
यह एशिया में अपनी तरह का पहला संग्रहालय है। कई शासकों के काल के दौरान इस्तेमाल होने वाली गोला बारूद और हथियार आदि यहां रखें हुए है। यहां 40 देशों के टैंक भी प्रदर्शित किए गए है जो अनोखे है।



Click it and Unblock the Notifications