Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» अहमदनगर

अहमदनगर - अहमदनगर का इतिहास

23

महाराष्ट्र राज्य में अहमदनगर जिला है जिसके अंतर्गत कई छोटे क्षेत्र आते है जिनमें से एक का नाम है- अहमदनगर। यह शहर सिना नदी के तट पर बसा हुआ है। राज्‍य के बीचोंबीच स्थित इसशहर की पुणे और औरंगाबाद से समान दूरी है। इसके चारों तरफ नासिक, बीड़ और उसमानाबाद जैसे शहर स्थित है। अहमदनगर को बसाने की नींव 1490 ई. में रखी गई थी, बाद में अहमदनगर शहर को 1494 में अहमद निजाम शाह ने बसाया था इसी कारण इस शहर का नाम अहमदनगर पड़ा।

1636 के लगभग,मुगल शासक शाहजहां ने इस शहर को अपना लिया। बाद में समय-समय पर शासक बदलते चले गए। मुगल शासक औरंगजेब ने अपने जीवन के अंतिम वर्ष  इसी शहर में गुजारे थे। कहा जाता है कि निजामों ने इस शहर में 150 साल से भी ज्‍यादा राज्‍य  किया था। 1759 ई. में पेशवाओं और मराठाओं ने अहमदनगर की रूपरेखा ही बदल दी थी। 1817 में जब अंग्रेज हार गए थे तो उन्‍हे पूना की संधि के तहत वह अहमदनगर में आ गए थे।

अहमदनगर में पर्यटकों के आकर्षण की जगह

शहर में प्रमुख आकर्षण में से एक अहमदनगर किला है। यह किला अहमद निज़ाम शाह की  दौलताबाद किले की जीत का विजयी प्रतीक है। इस किले में आजादी के लिए कई सेनानियों ने जंग लड़ी थी। इसी किले में  भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जवाहर लाल नेहरू सहित  अन्‍य फ्रीडम फाइटर को कैदियों के रूप में रहना पड़ा था।  यहां का शलाबत खान का मकबरा, राउजा बाग और कोट बाघा निजाम ऐतिहासिक इमारतों में गिने जाते है। अहमदनगर एक उत्‍कृष्‍ट धार्मिक स्‍थल भी है।

यहां कई मंदिर है जैसे - मोहाता देवी मां मंदिर, सिद्धेश्‍वर मंदिर, श्री गणपति मंदिर आदि।साई बाबा का जन्‍म स्‍थल भी यहां से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। अगर आप उत्‍साही पर्यटक है तो अहमदनगर आपके लिए बेस्‍ट प्‍लेस है जहां आप ऐतिहासिक इमारतों और संग्रहालयों को देख सकते है और रिसर्च सेंटर की सैर भी कर सकते है। पुरानी चीजों के शौकीन पर्यटक टैंक संग्रहालय जाएं, इस जगह पुराने जमाने के कई तोप और टैंक रखे हुए है।

अहमदनगर  - कुछ विशेष

अहमदनगर में जलवायु वर्ष भर सामान्‍य रहती है। यहां का मौसम गर्मियों के दौरान शुष्‍क और गर्म  रहता है। शायद पर्यटकों को यह टाइम घूमने के लिए रास न आएं। मानसून के दौरान यहां के तापमान  में गिरावट आ जाती है और पर्यटकों का आना बढ़ जाता है। हालांकि सर्दियों के दौरान यहां का तापमान सामान्‍य रहता है जो यात्रा के उचित है। अहमदनगर महाराष्ट्र राज्य के भीतर और बाहर अच्छी तरह वायुमार्ग, रेलवे और सड़क मार्ग से जुड़ा  हुआ है।

यहां के पास के शहर पुणे में इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी है जो दूर देश से आने वाले पर्यटकों को अहमदनगर तक आराम से पहुंचने का जरिया है। अहमदनगर से मुंबई और पुणे तक जाने में मात्र  4 से 5 घंटे का समय लगता है।  अहमदनगर एक शानदार शहर है जो 500 साल से भी पुराना है। यहां की संस्‍कृति और सभ्‍यता  पर्यटकों का मन मोह लेती है। पूरा शहर धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्‍थलों से भरा हुआ है।  इस शहर में ग्‍लैमर नहीं सच्‍चाई है।     

अहमदनगर इसलिए है प्रसिद्ध

अहमदनगर मौसम

घूमने का सही मौसम अहमदनगर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें अहमदनगर

  • सड़क मार्ग
    बस से आने वाले हर यात्री को महाराष्‍ट्र राज्‍य के हर शहर से प्राइवेट और सरकारी बसें मिल जाएंगी जो आपको आसानी से अहमदनगर तक पहुंचा देगी।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    ट्रेन से आने वाले लोगो के लिए आसानी होगी क्‍योकि अहमदनगर में रेलवे स्‍टेशन बना हुआ है जहां से हर बड़े शहर के लिए ट्रेन मिल जाती है। मुंबई जैसे शहरों से यहां के लिए प्रतिदिन ट्रेन चलती है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    अहमदनगर जाने के लिए पुणे सबसे नजदीक हवाई अड्डा है जहां से पर्यटक 113 किमी. का सफर तय करके अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे। एयरपोर्ट से अहमदनगर के लिए बस या निजी कैब से आएं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Jun,Fri
Return On
20 Jun,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Jun,Fri
Check Out
20 Jun,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Jun,Fri
Return On
20 Jun,Sat