राष्ट्रीय राजमार्ग 54 आइज़ोल और देश के अन्य भागों के बीच मुख्य सम्पर्क है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग सिलचर से गुज़रता है और आइज़ोल को शिलांग और फिर गुवाहाटी से जोड़ता है। शिलांग और सिलचर से नियमित रूप से सरकारी बस सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा इस मार्ग पर कई निजी बस सेवाएं और टाटा सूमो भी उपलब्ध होती हैं।