Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » अलंगुडी » मौसम

अलंगुडी मौसम

अलंगुडी कि यात्रा का सबसे उचित समय अक्टूबर से मार्च है। इस पवित्र जगह की यात्रा का यह सबसे अच्छा समय है। जो लोग यहाँ की छोटी यात्रा करने के इच्छुक हैं वे जून से सितम्बर के बीच भी यात्रा का प्लान कर सकते हैं हालाँकि इस समय मौसम थोड़ा नम रहता है लेकिन सुहावना और मस्ती करने लायक होता है।

गर्मी

गर्मी का मौसम यहाँ मार्च से मई के बीच रहता है। गर्मियों में यहाँ तेज गर्मी पड़ती है और तापमान 28 डिग्री से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। पर्यटकों को इस समय अलंगुडी जाने से बचना चाहिए।

मानसून

मानसून यहाँ जून में शुरू होता है और सितम्बर के अंत तक रहता है। इस समय यहाँ हल्की बारिश होती है। इस समय अलंगुडी का नजारा शानदार होता है और लोगों को गर्मी के असहनीय मौसम से निजात मिलती है।

सर्दी

सर्दियाँ यहाँ दिसंबर से फरवरी के बीच रहती हैं। सर्दियाँ यहाँ सुहावनी होती हैं और तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है ।