अलीबाग से 10 कि.मी. दूर किहिम और नगाओं तट जुड़वा लगते हैं। किहिम तट पर सुपारी व नारियल के पेड़ और साथ ही पक्षियों व तितलियों की दुर्लभ प्रजातियाँ यहाँ के दृष्य को मनभावन बनाते हैं। इस क्षेत्र में अनेक प्रकार की लकडि़याँ पाई जाती हैं। ये साफ और सुंदर तट पर्यटकों व स्थानीय लोगों के लिए किसी से मिलने-जुलने के लिए बहुत अच्छी जगह हैं।
नगाओं तट, अलीबाग से 7कि.मी. दूर है और किहिम तट की तरह यह भी सुपारी व नारियल के पेड़ों से भरा हुआ है। एक मज़ेदार बात यह है कि फि़ल्म 'सागर' का प्रसिद्ध गाना ‘सागर किनारे दिल ये पुकारे' इसी प्रदूषण रहित और निर्मल तट पर फि़ल्माया गया था।



Click it and Unblock the Notifications