अलीबाग का एक प्रसिद्ध मंदिर है, सोमेश्वर मंदिर। यह अलीबाग से 30 कि.मी. दूर, छोटे से गाँव, अक्षी में स्थित है। यह मंदिर सतवाहन वंश में बना था। सोमेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है जिनका दूसरा नाम सोमेश्वर है। ऐसा कही जाता है कि एक बार भगवान शिव ने विष से भरा समुद्र पी लिया और उसे अमृत में बदल दिया।
भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए यहाँ लोगों की भीड़ लगी रहती है। इस मंदिर के रास्ते में बहुत सारी शिलाएँ देखी जा सकती है। इनमें से एक शिला दीपस्तंभ के पास स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications