हकीम करम हुसैन संग्रहालय अलीगढ़ में प्रमुख शैक्षिक आकर्षणों में से एक है।यह अपने विशाल लेआउट एवं प्रदर्शिन की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए जाना जाता है। यद्धपि संग्रहालय न केवल बेहतर चिकित्सा और विज्ञान के इतिहास को दर्शाने के लिये प्रसिद्ध है, बल्कि यह चिकित्सकों और नोबल पुरस्कार विजेताओं की पांडुलिपियों, स्मृति चिन्हों एव संस्मरणों के एक विशेष और विशाल संग्रह के लिये भी प्रसिद्ध है।
यहां प्रदर्शित विभिन्न मूर्तियों का संबध विभिन्न युगों और मेसोपोटामिया, मिस्र, बेबीलोन तथा अरब सभ्यता सहित अनेक सभ्यताओं से है। संग्रहालय इतिहासकारों और पर्यटकों दोनों को आकर्षित करता है।



Click it and Unblock the Notifications