मौलाना आजाद लाइब्रेरी किसी भी अन्य पुस्तकालय से अलग है।आधिकारिक तौर पर यह प्रतिष्ठित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का मुख्य पुस्तकालय है। इसमें एक केंद्रीय पुस्तकालय है तथा विभिन्न तलों पर फैले 80 से अधिक विभागीय पुस्तकालय हैं।इन पुस्तकालयों में पुस्तकों का बेहतर संग्रह है तथा स्नातकोत्तर छात्रों और पेशेवरों की जरूरतों को यह पूरा करती है।
यह लाइब्रेरी भारत में सबसे बड़ी और एशिया में दूसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी मानी जाती है।यहां पुस्तकों का संग्रह न केवल छात्रों की जरूरतों को पूरा करता है ,बल्कि भारत के इतिहास और संस्कृति पर भी प्रकाश डालता है। यहां खास तौर पर उल्लेखनीय सातवीं मंजिल पर स्थित एक पुस्तकालय है जो एक शानदार पुरानी मुस्लिम शैली की इमारत है एवं इसके चारों ओर खूबसूरत लॉन व बगीचे हैं। देश में सबसे बड़ा पुस्तकालय होने के अलावा, मौलाना आजाद लाइब्रेरी सबसे सुंदर भी मानी जाती है।