Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » इलाहाबाद » मौसम

इलाहाबाद मौसम

इलाहाबाद में मुख्य रूप से 3 सीजन हैं गर्मी, बरसात और जाड़ा 

गर्मी

मार्च से जून तक इलाहाबाद में गर्मी का मौसम रहता है। इस दौरान कभी-कभी यहां का पारा 45 डिसे तक पहुंच जाता है और गर्म हवाएं चलती हैं।

मानसून

जुलाई से सितंबर से यहां बरसात का मौसम रहता है। इस दौरान यहां रुक-रुक कर मुसलाधार वर्षा होती है। बरसात के समय मौसम में काफी नमी रहती है।

सर्दी

इलाहाबाद में ठंड का मौसम दिसंबर में शुरू होता है जो कि फरवरी तक रहता है। इस दौरान यहां का तापमान 12 डिसे से 20 डिसे के बीच रहता है। जनवरी में शहर घने कोहरे की चपेट में आ जाता है जिससे उड़ाने रद्द हो जाती है और रेल सेवा भी प्रभावित होती है। भारत के दूसरे शहरों की तरह ही इलाहाबाद घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च का होता है, क्योंकि अन्य महीनों में यहां तापमान बहुत अधिक होता है। हालांकि एक महत्वपूर्ण तीर्थ केन्द्र होने के कारण त्योहारों के अवसर पर बड़ी संख्या में पर्यटक इलाहाबाद पहुंचते हैं।