ब्राइट एंड कॉर्नर से सूर्योदय, सूर्यास्त और चांद के निकलने का जादुई नजारा देखा जा सकता है। अल्मोड़ा से 2 किमी दूर स्थित यह जगह बेहद चर्चित पर्यटन स्थल है। यहां से बर्फ से ढकी चोटियों के पीछे से सूरज को निकलते और फिर बर्फीली चोटियों के आगोश में सूरज को समाते देखना जिन्दगी में कभी न भूलने वाला अनुभव साबित होता है।
इस जगह का नामकरण राजा ब्राइटन के नाम पर किया गया है और यहां से ही माल रोड की शुरुआत होती है। यहां से करीब में ही श्री रामकृष्ण कुटीर आश्रम है, जो एक मेडिटेशन सेंटर है। मेडिटेशन में रूचि रखने वाले पर्यटक अप्रैल से जून और सितंबर से नवंबर के बीच यहां का भ्रमण कर सकते हैं।
अगर आप इतनी दूर आएं हैं, तो यहीं पास में ही स्थित विवेकानंद मेमोरियल घूमना न भूलें। रिकॉर्ड से पता चलता है कि हिमालय की यात्रा के क्रम में स्वामी विवेकानंद इस जगह पर रुके थे।



Click it and Unblock the Notifications