अल्मोड़ा घूमने वाले पर्यटक यहां ट्रेकिंग का भी जमकर आनंद उठाते हैं। यह जगह ट्रेकर्स को अल्मोड़ा की 5 किमी लंबी पहाड़ियों पर बेहतरीन ट्रेकिंग रूट उपलब्ध कराता है। इनमें अल्मोड़ा से जागेश्वर का ट्रेकिंग रूट सबसे ज्यादा मनोरम है। इस रास्ते पर हरे भरे घास के मैदान और कुमाऊंनी के खूबसूरत गांवों का नजारा देखा जा सकता है।
साथ ही बुरुंश के फूल, देवदार वृक्ष, जागेश्वर मंदिर परिसर और वृद्ध जागेश्वर इस रास्ते के खास आकर्षण हैं। कसार देवी मंदिर जाने के लिए भी इसी ट्रेकिंग रूट को अपनाया जाता है। यहां ट्रेकिंग करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है। देवदार के हरे भरे घने जंगलों और घाटियों से होकर जाने वाली पिंडारी ट्रेक भी जोखिम को पंसद करने वालों का खूब आकर्षित करती है। पिंडारी ग्लेशियर नंदा देवी और नंदकोट पर्वत के बीच स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications