Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » अलवर » मौसम

अलवर मौसम

अक्टूबर से मार्च तक की अवधि अलवर की यात्रा की योजना के लिए सबसे अच्छा समय है क्योंकि इन महीनों में मौसम ठंडा और खुशनुमा होता है। पर्यटक इस स्थान का मानसून में भी भ्रमण कर सकते हैं जब मध्यम मौसम रहता है एवं वे हरियाली का पूर्ण रूप से आनन्द ले सकते हैं।

गर्मी

(अप्रैल से जून): गर्मी का मौसम अप्रैल के महीने से प्रारंभ होता है और जून तक रहता है। इस समय के दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 41डिग्री सेल्सियस एवं 28 डिग्री सेल्सियस रहता हैं।

मानसून

(जुलाई से सितंबर): अलवर में मानसून का मौसम जुलाई और सितंबर के महीनों के बीच होता है। शहर में इस समय के दौरान रूक रूक कर कम बारिश होती है। इस समय मौसम नम और ठंडा होता है। मानसून की बारिश के बाद अलवर सुंदर दिखाई देता है।

सर्दी

(नवंबर से फरवरी): ठंड का मौसम नवंबर से फरवरी के बीच होता है। । इस समय के दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस एवं 5 डिग्री सेल्सियस रहता हैं। सर्दियां ठंडी और खुशनुमा होती हैं जो अलवर को पर्यटन गतिविधियों के लिए आदर्श बनाती हैं।