Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » अमरावती - आंध्र प्रदेश » मौसम

अमरावती - आंध्र प्रदेश मौसम

अमरावती की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक होता है, जब तापमान नीचे आ जाता है, तथा मौसम संतोषजनक और सुखद हो जाता है। दिसंबर और जनवरी में पर्यटक यहां भारी संख्या में आते हैं, क्योंकि सर्दियों का सूरज ज्यादा गर्म नहीं होता, और न ही मौसम ठंडा होता है।

गर्मी

गर्मियों के महीनों के दौरान यात्रा करने के लिए अमरावती अच्छी जगह नहीं है। ग्रीष्मकाल इस क्षेत्र में अत्यंत गर्म और शुष्क हो सकता है। चिलचिलाती धूप एवं निर्जलीकरण हीट स्ट्रोक का कारण बन सकता है। मार्च, अप्रैल, मई, जून और जुलाई के गर्मियों के महीनों के दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक चला जाता है।

मानसून

अमरावती में मानसून जुलाई के महीने में पदार्पण करता है और अगस्त तथा सितंबर तक जारी रहता है। पूर्वोत्तर मानसून होने के कारण, यहां अक्टूबर और नवंबर के महीने में भी बिजली के साथ बारिश होती है। तापमान लगभग 32 डिग्री तक नीचे गिर जाता है।, हालांकि क्षेत्र में, मानसून के दौरान खासी वर्षा होने की संभावना रहती है।

सर्दी

अमरावती में शीतकाल नवंबर के महीने में शुरू होता है और दिसंबर, जनवरी और फरवरी तक चलता है। सर्दियों के महीनों के दौरान मौसम सुधर जाता है, तथा यह स्थान ठंडा हो जाता है। हालांकि, तापमान कभी भी बहुत ठंडा या बर्फीला नहीं होता। तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ जाने के कारण, इस समय दर्शनीय स्थलों की यात्रा पर आना सुखद होता है।