Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » अम्बाला » मौसम

अम्बाला मौसम

अक्टूबर और नवंबर के महीने अंबाला की यात्रा के लिए आदर्श समय होते हैं, क्योंकि मानसून के बाद जलवाये सुखद हो जाती है।

गर्मी

गर्मियों में आमतौर पर अम्बाला काफी गरम रहता है तथा तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाता है। न्यूनतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहता है। मई के महीने में अंबाला में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। इस मौसम के दौरान अंबाला का दौरा नहीं करना चाहिए।

मानसून

अंबाला में मानसून सीजन जुलाई के महीने में शुरू होता है तथा सितंबर तक जारी रहता है। इस मौसम में भारी बारिश होती है तथा मौसम में अत्यधिक आद्रता देखने को मिलती है।

सर्दी

अंबाला में सर्दियां दिसंबर से फरवरी तक पड़ती हैं। इस अवधि के दौरान औसत तापमान 4 से 7 डिग्री के बीच रहता है।