Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » अम्‍बासमुद्रम » मौसम

अम्‍बासमुद्रम मौसम

अम्‍बासमुद्रम की सैर का सबसे अच्‍छा मौसम मानसून के बाद से होता है। यहां की सैर के लिए अक्‍टूबर से मार्च तक का समय सबसे अच्‍छा होता है। पर्यटक इस दौरान सभी स्‍थलों की आसानी से सैर सकते है। इस दौरान पर्यटकों को आरामदायक कपड़ों को साथ लाने की सलाह दी जाती है।

गर्मी

अम्‍बासमुद्रम में गर्मियों का मौसम काफी गर्म और आर्द्र रहता है। इस दौरान पर्यटकों को यहां की यात्रा की सलाह नहीं दी जाती है। अम्‍बासमुद्रम में मार्च से मई तक भयंकर गर्मी पड़ती है। इस अवधि में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहता है।

मानसून

अम्‍बासमुद्रम में जून से सितम्‍बर तक मानसून का मौसम रहता है। इस दौरान गर्मी से राहत मिलती है।

सर्दी

अम्‍बासमुद्रम में सर्दियों का मौसम अक्‍टूबर से फरवरी तक रहता है। इस दौरान तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस रहता है। पर्यटक इस दौरान यहां की सैर पर आ सकते है।