सरदार वल्लभभाई पटेल और वीर विठलभाई पटेल मेमोरियल सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है। यह गुजरात के शाहीबाग क्षेत्र में मोती शाही महल के अंदर स्थित है। इसकी स्थापना 7 मार्च 1980 में की गई थी।
गल्तेश्वर शिवा मंदिर आनंद के पास डकोर से 16 किमी दूर है। इसी जगह पर माही और गलाती नदी आपस में मिलती है। इस खूबसूरत मंदिर के शिवलिंग पर गलाती नदी की एक धारा से हमेशा पानी गिरता रहता है। आठ फलक होने के कारण मंदिर की दीवार काफी विशिष्ट है। साथ ही दीवरों पर भगवान,...