राजा पृथ्वी सिंह द्वारा 18 वीं शताब्दी में बनाया गया अरकी महल अपने भित्ति चित्रों के लिये प्रसिद्द है, जो अरकी कलाम शैली में बने हुए हैं। हालांकि अब यह महल खराब स्थिति में है, फिर भी यहाँ के भित्ति चित्र जो पुराणों, पौराणिक कथाओं, कालिदास और कुमारसंभव को दर्शाते हैं आज भी देखने लायक हैं।
एक हेरिटेज होटल में परिवर्तित, यह महल हिमालय पर्वत श्रेणी के बर्फीले पहाड़ों के आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करता है। इसके अलावा यहाँ कई मूर्तियाँ और कलाकृतियां हैं जो बाघल अवधि के प्रगतिशील राज्य का प्रतिनिधित्व करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications