Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » अवंतिपुर » मौसम

अवंतिपुर मौसम

अवन्तिपुर की यात्रा के लिये उत्तम समय अप्रैल से नवंबर के बीच का होता है क्योंकि इन महीनों के दौरान पर्यटकों को ठंडी जलवायु का सामना नही करना पड़ता। अत: अवन्तिपुर की यात्रा के लिये गर्मी और मानसून का मौसम सबसे अच्छा होता है।

गर्मी

(मार्च से जून): गर्मियों का मौसम मार्च से शुरू होता है और जून के महीने तक रहता है। गर्मियों के दौरान अवन्तिपुर का मौसम सुहावना होता है। इस दौरान अधिकतम और निम्नतम तापमान क्रमश: 22 डिग्री सेल्सियस और 12 डिग्री सेल्सियस होता है। यात्री मौसम के दौरान अवन्तिपुर की यात्रा कर सकते हैं।

मानसून

(जुलाई से अक्टूबर): मानसून का मौसम जुलाई के महीने में प्रारंभ होता है और अक्टूबर तक रहता है। इस दौरान मौसम सामान्य रहता है अत: जुलाई से अक्टूबर के बीच यात्री अवन्तिपुर जाने की योजना बना सकते हैं।

सर्दी

(नवंबर से फरवरी): ठंड का मौसम नवंबर में प्रारंभ होता है और फरवरी तक रहता है। ठंड के दौरान अवन्तिपुर की यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को अत्यधिक ठंड का सामना करना पड़ता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस होता है।