Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » बांधवगढ़ » मौसम

बांधवगढ़ मौसम

ठंड का मौसम बांधवगढ़ घूमने के लिए सबसे अच्छा है। यहां अक्टूबर से मार्च तक का मौसम बहुत खुशगवार रहता है। इतना ही नहीं इस मौसम में आप बिना किसी परेशानी के पार्क और दूसरे पर्यटन स्थल घूम सकते हैं।

गर्मी

बांधवगढ़ में गर्मी का मौसम मार्च से शुरू होता है और जून तक रहता है। इस दौरान दिन के समय यहां का तापमान 40 डिसे तक पहुंच जाता है। अप्रैल मध्य से जून के अंत तक मौसम काफी खुश्क रहता है और लू भी चलती है। गर्मी के समय में बांधवगढ़ घूमना अच्छा नहीं माना जाता है।

मानसून

चिलचिलाती गर्मी के बाद बरसात का मौसम राहत भरा होता है। बांधवगढ़ में बरसात का मौसम जुलाई से सितंबर तक रहता है। विंध्य पर्वत श्रृंखला में होने के कारण यहां भारी बरसात होती है। बांधवगढ़ नेशनल पार्क इस मौसम में बंद रहता है। ऐसे में बरसात के समय यहां जाना ठीक नहीं रहेगा।

सर्दी

अक्टूबर और नवंबर से बांधवगढ़ का मौसम काफी खुशनुमा हो जाता है। इस मौसम में पूरा बांधवगढ़ हरयाली से जीवंत हो उठता है। मोटे तौर पर बांधवगढ़ में ठंड का मौसम दिसंबर से फरवरी तक रहता है। इस दौरान यहां का तापमान 30 डिसे से नीचे ही रहता है।