बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट (बीआईए) भारत के व्यस्तम पायरपोर्ट में से एक है। यहां से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मिलती हैं। किंगफिशर एयरलाइन, जेट एयरवेज, जेटलाइट, इंडिगो, स्पाइस जेट, गोएयर, इंडियन एयरलाइन, एयर इंडिया की फ्लाइटें यहां से मिलती हैं। यह एयरपोर्ट शहर से करीब 40 किमी दूर देवनाहल्ली में स्थित है। हालांकि यह सड़क मार्ग के जरिए अच्छे से जुड़ा हुआ है। एयरपोर्ट के लिए रेडियो टैक्सी भी उपलब्ध है।