Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» बठिंडा

बठिंडा - झीलों का शहर

18

बठिंडा पंजाब के सबसे लोकप्रिय और सबसे पुराने शहरों में से एक है। यह शहर मालवा क्षेत्र का दिल भी कहलाता है, इसका नाम 6 वीं शताब्दी के भाटी राजपूत राजाओं के नाम पर रखा गया था। पाकिस्तान सीमा से बठिंडा लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर है। यहीं पर एशिया की सबसे बड़ी सैनिक छावनी है। यहाँ की समृद्ध संस्कृति और विरासत को देखने के लिए भारत के ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक आते हैं।

बठिंडा के आस पास के स्थान 

बठिंडा अपने धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है क्योंकि यहाँ बहुत सारे मंदिर और गुरुद्वारें हैं। किला मुबारक इन सब में सबसे बड़ा आकर्षण है। यह किला छोटी ईंटों के इस्तेमाल से बनाया गया है, और अपने शानदार वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध हैं। गुरुद्वारा लाखी जंगल साहिब देश भर में सिक्खों के लिए प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, और यह जंगल के बीच में स्थित है।

इसके अलावा चेतक पार्क, दमदमा साहिब, बठिंडा झील, मैसर खाना, प्राणि उद्यान, धोबी बाजार और पीर हाजी रतन की मज़ार हैं जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। और अगर आप बठिंडा में एक शानदार जगह रहने के लिए चाहते हैं, तो आप बाहिया फोर्ट जा सकते है। यह फोर्ट पटियाला एस्टेट के महाराजा भूपिंदर सिंह ने 1930 के दशक में अधिकारी निवास के रूप में बनवाया था पर अब इसे चार सितारा होटल में परिवर्तित कर दिया गया है।

बठिंडा तक कैसे पहुंचे

बठिंडा दिल्ली से 326 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहाँ सड़क मार्ग से लगभग 6 घंटे में पहुंचा जा सकता है। पंजाब और आसपास के राज्यों से बठिंडा बस, टैक्सी और कैब द्वारा पंहुचा जा सकता है। इसके अलावा, बहुत सारी ट्रेन भी हैं जोबठिंडा को आसपास के विभिन्न राज्यों से जोड़ती हैं। पर्यटक बठिंडा जाने के लिए फ्लाइट से भी जा सकते हैं जो पहले उन्हें लुधियाना पहुंचाएगी फिर वे वहां से टैक्सी या बस ले सकते हैं।

बठिंडा घूमने के लिए सबसे अच्छा समय

बठिंडा घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का है।

बठिंडा इसलिए है प्रसिद्ध

बठिंडा मौसम

घूमने का सही मौसम बठिंडा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें बठिंडा

  • सड़क मार्ग
    बठिंडा कई प्रमुख शहरों और आस पास के राज्यों से जुड़ा है जैसे हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश। सरकारी बसों के अलावा यहाँ निजी लक्जरी बसें भी उपलब्ध हैं। पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार टैक्सी या कैब ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    बठिंडा भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है, इसलिए भारत के सभी प्रमुख शहरों से ट्रेने यहाँ आती हैं। पंजाब के कई राज्यों जैसे चंडीगढ़, लुधियाना और अमृतसर से भी ट्रेन बठिंडा जंक्शन आती है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    बठिंडा के सबसे पास लुधियाना का एयर पोर्ट है, इसके बाद अमृतसर और चंडीगढ़ भी हैं। यहाँ आने वाले सैलानी एयर पोर्ट से टैक्सी या कैब बठिंडा तक बुक कर सकते है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
29 Mar,Fri
Return On
30 Mar,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
29 Mar,Fri
Check Out
30 Mar,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
29 Mar,Fri
Return On
30 Mar,Sat