Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » बठिंडा » मौसम

बठिंडा मौसम

झीलों के शहर में छुट्टियाँ बिताने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और मार्च के बीच का है। इस समय यहाँ का मौसम सुहाना और खुशनुमा होता है। जिसकी वजह से यहाँ घूमने आये सैलानी यहाँ की खूबसूरती को और करीब से देख सकते हैं। 

गर्मी

राजस्थान के थार रेगिस्तान के करीब होने की वजह से बठिंडा  में गर्मियाँ के दौरान गर्मियाँ बहुत होती हैं, इस मौसम में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है साथ ही यहाँ धूल भरी लू भी चलती है।

मानसून

बठिंडा  में मानसून सीजन जुलाई से सितंबर के बीच में रहता है, इस समय यहाँ औसतन 20 मिमी और 40 मिमी तक बारिश होती है। सितंबर के मध्य मानसून चला जाता है जिससे यहाँ का तापमान कम होने लगता है।

सर्दी

बठिंडा में सर्दियाँ नवंबर से शुरू होकर फरवरी तक रहती हैं, इस दौरान यहाँ का मौसम अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया है।