बेगूसराय, बिहार का एक शहर है और यह जिले का मुख्यालय है। बेगूसराय शहर, पवित्र नदी गंगा के उत्तरी किनारे पर स्थित है।
बेगूसराय और उसके आसपास स्थित पर्यटन स्थल
बेगूसराय में कई पर्यटन स्थल है, यहां के पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए आसानी से आ सकते है। यहां स्थित कानवार झील पक्षी अभयारण्य और नाउला गृह, मुख्य आकर्षण है। यहां की यात्रा का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के दौरान होता है।
बेगूसराय - रानी के रिट्रीट
बेगूसराय शहर के नाम उत्पत्ति वास्तव में बेहद अनूठी है। यह नाम दो शब्दों बेगम और सराय से मिलकर बना हुआ है। बेगम का अर्थ रानी और सराय अर्थात् रहने वाला स्थान। ऐसा माना जाता है भागलपुर की रानी सिमरिया घाट के दर्शन करने आती थी तो गंगा के तट पर स्थित एक पवित्र स्थान है। वह महीने में एक बार यहां पूजा करने आती थी। इस दौरान वह यहां ठहरती थी। इसीकारण इसे बेगम का निवास स्थान कहा जाता था।
बेगूसराय के बारे में कुछ अन्य बातें
बेगूसराय पहले मुंगेर जिले का अभिन्न अंग था और इसका विशेष स्थान था। बेगूसराय में प्रसिद्ध हिंदी कवि, रक्षत्रकवि रामधारी सिंह और प्रसिद्ध इतिहासकार प्रोफेसर राम सरन शर्मा का जन्मस्थान है। बेगूसराय की मुख्य विशेषता, इस शहर का पारंपरिक कम्यूनिस्ट गढ़ रहा है। इसे पूर्व में बिहार का लेनिनग्राद कहा जाता था।
बेगूसराय का मौसम
गंगा के किनारे बसे होने के कारण यहां का मौसम तीन चक्रों से गुजरता है। यहां की जलवायु, भारतीय उपमहाद्वीप वाली है।
बेगूसराय तक कैसे पहुंचे
बेगूसराय शहर गंगा के किनारे पर बसा है। इस जिले से होकर कई नदियां जैसे - बैंती, बाया, बुरही गंदक, बलान और छाद्राभाग बहती है। यह सभी साधनों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यहां रेल और सड़क नेटवर्क काफी अच्छा है।