Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » बेलूर » मौसम

बेलूर मौसम

बेलूर में साल भर उष्णकटिबंधीय जलवायु रहती है इसलिए मौसम में ज्‍यादा तपिश या ज्‍यादा ठंडक नहीं होती है।

गर्मी

बेलूर में गर्मियां अप्रैल से जून तक पड़ती है। इस दौरान यहां का तापमान गर्म और आर्द्र रहता है। आमतौर पर तापमान 29 से 38 डिग्री सेल्सियस रहता है। पर्यटक, गर्मियों के दौरान बेलूर की यात्रा से बचें।

मानसून

बेलूर में मानसून का मौसम जुलाई से सितम्‍बर तक रहता है। इस दौरान यहां भारी बारिश होती है और तूफान भी आता है। इन दिनों तापमान में गिरावट आने से सुकून मिलता है। पर्यटक, इस दौरान यहां आकर बाहरी गतिविधियां करने से बचें।

सर्दी

बेलूर में नबंवर से दिसम्‍बर तक सर्दी का मौसम रहता है। इस दौरान यहां का तापमान सुखद रहता है। तापमान 21 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। पर्यटक, सर्दियों के मौसम में बेलूर की यात्रा पर सबसे ज्‍यादा आते है।