दक्षिण गोवा क्षेत्र के अन्य बीचों की तरह, बेतुल, एक धीमी गति का बीच है। यह कोलवा से दक्षिण दिशा की ओर कुछ ही दूरी पर है। बेतुल बीच ’लीला’, ’ताज’ व ’हालिडे इन’ जैसी पाँच सितारा इमारतों से घिरा हुआ है। यह गोवा के कुछ सबसे अच्छे सीफूड के लिए प्रसिद्ध है और यहाँ अकसर मछुआरों को उनके जहाज़ों और मछली नौकाओं के साथ ताज़ी मछलियाँ पकड़ने में व्यस्त देखा जा सकता है।
कोलवा पहुँचने तक इस जगह के आसपास बहुत कम रोमांचक खेल गतिविधियाँ मिलती हैं, लेकिन यहाँ रेस्टोरेंट बहुत अच्छे हैं। इस जगह पर और आसपास के इलाकों में मिलने वाला गोवा का भोजन निर्विवाद रूप से सबसे अच्छा है। बेतुल बीच बहुत साफ है और इसका पानी तैराकी के लिए उचित है।
ऑफ सीज़न में लाइफगार्ड सुविधा कम होने से यहाँ तैराकी करना थोड़ा खतरनाक होता है, लेकिन आप पानी में जाए बिना नहीं रह पाएंगें।
बेतुल पहुंचना बहुत आसान है। कोलवा के पास किसी भी पाँच सितारा इमारत में पहुँच जाइए, जिन्हें ढूंढना किसी भी टैक्सी ड्राइवर के लिए मुष्किल नहीं होगा। वहाँ से बेतुल बीच कुछ ही कदमों की दूरी पर है। आप होटल से आने-जाने के लिए कोई वाहन भी किराए पर ले सकते है।



Click it and Unblock the Notifications