Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » भागलपुर » मौसम

भागलपुर मौसम

भागलपुर पर्यटन के लिए सबसे अच्‍छा समय अक्‍टूबर और नवंबर के दौरान होता है। इस दौरान मौसम काफी हल्‍का और सुखद होता है।

गर्मी

भागलपुर में गर्मी का मौसम मार्च के अंत से शुरू हो जाता है। इस दौरान तापमान 25 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। कभी - कभार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच जाता है। इस दौरान मौसम काफी शुष्‍क रहता है।

मानसून

भागलपुर में मानसून के दौरान भयंकर बारिश होती है। जून से सितम्‍बर तक यहां मानसून की अवधि रहती है। मानसून के बाद, अक्‍टूबर के महीने में मौसम काफी हल्‍का और सुखद हो जाता है।

सर्दी

भागलपुर में सर्दी का मौसम नबंवर से मार्च तक चलता है। कड़ाके की सर्दी दिसम्‍बर से फरवरी तक रहती है। इस दौरान तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहता है।