Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » भरतपुर » मौसम

भरतपुर मौसम

वे पर्यटक जो भरतपुर में छुट्टी की योजना बना रहे हैं वे मानसून और ठंड के मौसम में इस अतुल्य स्थान की यात्रा कर सकते हैं। यह समय पक्षियों को देखने के लिए उपयुक्त है क्योंकि इस समय केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में कई प्रवासी पक्षी देखें जा सकते हैं।

गर्मी

(मार्च से जून): भरतपुर में गर्मियों का मौसम मार्च में प्रारंभ होता है और जून तक रहता है। इस दौरान औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 45.2 डिग्री सेल्सियस और 37 डिग्री सेल्सियस रहता है।

मानसून

(जुलाई से सितंबर): भरतपुर में जुलाई के महीने में मानसून का मौसम प्रारंभ होता है और सितंबर तक रहता है। मानसून के दौरान तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहता है। मानसून के दौरान यहाँ आद्रता का स्तर 70% दर्ज किया गया है।

सर्दी

(दिसंबर से फरवरी): भरतपुर में ठंड का मौसम दिसंबर के महीने में प्रारंभ होता है और फरवरी तक रहता है। इस समय यहाँ का अधिकतम और न्यूनतम औसत तापमान क्रमश: 31.7 डिग्री सेल्सियस और 5 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस दौरान मौसम खुशनुमा होता है।