Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » भीमाशंकर » मौसम

भीमाशंकर मौसम

भीमाशंकर में समशीतोष्ण जलवायु अर्थात गर्मियाँ गर्म और सर्दियाँ ठंडी होती हैं। अक्टूबर से फरवरी तक का समय अर्थात मानसून के बाद का ठंड के मौसम में इस स्थान की सैर की जा सकती है। परिवार के साथ घूमने जाने के लिए यह एक आदर्श मौसम है।

गर्मी

भीमाशंकर में गर्मियों का मौसम मार्च के महीने से मई के महीने तक रहता है। इस दौरान सामान्यतः जलवायु गर्म होती है तथा तापमान अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस होता है। सामान्यतः इस दौरान यात्रा यहाँ की यात्रा नही की जाती।

मानसून

भीमाशंकर में मानसून जून से सितंबर तक होता है। सामान्य से भारी वर्षा यहाँ की विशेषता है जो गर्मी से राहत दिलाती है। वे पर्यटक जो ठंडी बौछारों का आनंद लेना चाहते हैं उनके लिए मानसून सबसे अच्छा समय है।

सर्दी

भीमाशंकर में ठंड का मौसम नवंबर से फरवरी तक होता है। इस मौसम में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। दिन सामान्य ठन्डे होते हैं परंतु रातें कुछ ज़्यादा ठंडी होती हैं।