Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » भुज » मौसम

भुज मौसम

भुज में मौसम की स्थिति वर्ष भर अलग अलग रहती है। गर्मियां गर्म होती हैं, मानसून के मौसम के दौरान बारिश में अनिश्चितता रहती है, लेकिन सर्दियां एक अनुकूल तापमान के साथ सुखद रहती हैं।

गर्मी

भुज में, गर्मियों के महीने मार्च, अप्रैल और मई में हैं, जिनमें अंतिम दो महीने सर्वाधिक गर्म होते हैं। इस दौरान तापमान न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

मानसून

भुज में जून से सितंबर तक बारिश होती है। इस मौसम में काफी भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, एक सुंदर जलवायु के साथ मानसून के बाद के महीने अक्टूबर और नवंबर भुज की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छे महीने हैं।

सर्दी

भुज में सर्दियां दिसंबर से फरवरी तक रहती हैं, जब न्‍यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। इन महीनों में भी भुज यात्रा करने के लिए अच्छा समय है।