बीजापुर का सबसे निकटतम एयरपोर्ट बेलगाम है जोकि विभिन्न भारतीय शहरों से जुड़ा हुआ है। बेलगाम की बीजापुर से दुरी 205 किमी. है। वही अर्न्तराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए बंगलौर,बीजापुर का सबसे निकट एयरपोर्ट होगा जोकि 594 किमी. की दूरी पर स्थित है। बंगलौर एयरपोर्ट, यूरोपीय,एशियाई,अमेरिकी और मध्यपूर्व के देशों से आने वाले पर्यटकों के लिए आदर्श है।