डीयर पार्क इंस्टीट्यूट की स्थापना मार्च 2006 में भूटानी लामा द्जोंग्सर ख्येंतसे रिनपोचे द्वारा की गई जो लेखक और फिल्म निर्माता के रूप में जाने जाते हैं। यह इंस्टीट्यूट 'भारतीय शास्त्रीय ज्ञान परंपराओं के अध्ययन' का एक केंद्र है।
यह संगठन सिद्धार्थ आशय सोसायटी के अधीन है और परम पावन दलाई लामा का समर्थन और प्रशंसा प्राप्त करता है।
संगठन का मुख्य प्रयास नालंदा विश्वविद्यालय की भावना का पुनर्निर्माण है जो प्राचीन भारत के सबसे पुरानेऔर सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में से एक है।यह संस्थान भी नियमित रूप से कार्यशालाओं और अतिथि व्याख्यान का आयोजन करता है।


Click it and Unblock the Notifications