बीर में की जा सकने वाली सबसे रोमांचक और साहसिक गतिविधि पैराग्लाइडिंग है। इस स्थान को भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी के नाम से जाना जाता है और यह स्थान पैराग्लाइडिंग के लिए एक महत्वपूर्ण टेकऑफ़ साइट (उड़ान भरने का स्थान ) के रूप में कार्य करता है। लेंडिंग का स्थान बिल्लिंग है जो बीर से 14 किलोमीटर की दूरी पर है। पैराग्लाइडिंग के लिये प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है और इसे कोई नौसिखिया नही कर सकता। बीर में कई निजी टूर संचालक हैं जो पैराग्लाइडिंग के लिये आवश्यक आधारभूत उपकरण और प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हैं। प्रतिवर्ष अक्टूबर के महीने में पर्यटन विभाग,नागरिक उड्डयन विभागऔर हिमाचल प्रदेश सरकार यहाँ पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप प्रतियोगिता आयोजित करती है। पैराग्लाइडिंग में रूचि रखने वाले लोग यहाँ मार्च से मई और अक्टूबर से नवंबर के बीच पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। इस समय मौसम अनुकूल और खुशनुमा होता है।



Click it and Unblock the Notifications